स्कूल से लौटती दो नाबालिग बहनों संग अश्लील हरकतें, पीछा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुणे के दौंड तालुका में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां स्कूल से लौट रही 12 और 11 साल की दो नाबालिग बहनों का 8 दिनों तक पीछा किया गया. साथ ही आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर उनसे छेड़छाड़ की. शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानें क्या है पूरा मामला.

Advertisement
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो-ITG) पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो-ITG)

ओमकार

  • पुणे,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

महाराष्ट्र में पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. असल में दौंड तालुका में स्कूल से घर लौट रही मात्र 12 और 11 साल की दो नाबालिग बहनों को आठ दिनों तक लगातार टारगेट किया गया. आरोपी युवकों ने बार-बार उनका पीछा किया और फिर रास्ते में रोककर उनके साथ अश्लील छेड़छाड़ की. इस पूरे मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के सख्त प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना से इलाके के लोग गुस्से में हैं.

Advertisement

दोनों नाबालिग बहनें रोजाना स्कूल से पैदल घर वापस आती हैं. इसी दौरान दो युवक लगातार आठ दिनों तक उनका पीछा करते रहे. पुलिस के अनुसार आरोपी उन्हें स्कूल के रास्ते पर बार-बार फॉलो करते नजर आए. घटना की सबसे गंभीर कड़ी दो दिन पहले हुई जब आरोपियों ने एक वैन के सहारे दोनों बहनों को रास्ते में रोका. इसके बाद उन्होंने नाबालिगों के साथ अश्लील छेड़छाड़ की. डर के मारे दोनों बच्चियां रोने लगीं और घर पहुंचकर रोते हुए अपने मां-बाप को आपबीती सुनाई.

जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने तुरंत उस वैन का पीछा किया. वे आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में लगे थे लेकिन आरोपी तेजी से भाग निकलने में कामयाब हो गए. परिवार ने तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी.

Advertisement

पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम ने तेजी से एक्शन करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बाबूराव दादास ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों पर POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई वैन को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल तो नहीं थे.

यह घटना पुणे ग्रामीण इलाके में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है. स्कूल जाने वाली बच्चियों को रास्ते में इस तरह का खतरा हो रहा है तो अभिभावक कहां जाएं, इस पर गहरी चिंता जताई जा रही है. पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और स्कूलों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »