शादीशुदा प्रेमिका से फिर से प्रेम संबंध बनाना चाहता था युवक, मना करने पर मारी थी खुद को गोली

पुलिस ने एक खुदकुशी का चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि मृतक की हत्या नहीं हुई थी बल्कि उसने खुद को गोली मारी थी. मृतक वेलेंटाइन डे पर अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना चाहता था. लेकिन प्रेमिका ने मिलने से मना कर दिया इससे दुखी होकर उसने अपनी कार में खुद को गोली मारी थी.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

राजीव कुमार

  • आजमगढ़,
  • 18 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST
  • वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका के ससुराल पहुंचा था प्रेमी
  • प्रेमिका ने मिलने से कर दिया था मना फिर मारी गोली

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 14 फरवरी की रात शहर के सिधारी थानांतर्गत नरौली में हुई युवा प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर शादीशुदा प्रेमिका से जबरदस्ती मिलने के चक्कर में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी. आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की सूचना के बाद से ही पुलिस की टीमें इस मामले पर काम कर रही थी और हर एंगल से इसकी जांच की जा रही थी. आखिर में पुलिस ने केस को सुलझाने का सफलता हासिल की. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. जिससे कुछ अहम सुराग हाथ लगे.  जिनका गहनता से निरीक्षण किया गया. फिर पता चला कि मृतक राघवेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह का वर्ष 2015 से नरौली क्षेत्र निवासी महिला से प्रेम प्रसंग था. लेकिन साल 2020 में दोनों ने अलग-अलग शादी कर ली थी जिसके बाद दोनों की बातचीत भी बंद हो गई थी. मृतक ने शादी के दो-तीन महीने बाद ही अपनी प्रेमिका को फोन पर कॉल कर माफी मांगते हुए फिर से संबंध स्थापित करने का प्रयास किया. लेकिन महिला ने अपने वैवाहिक जीवन का हवाला देते हुए उसे मना कर दिया. 

जानें पूरा मामला 

लेकिन मृतक टुनटुन निरंतर अपनी पुरानी प्रेमिका से संबंध बनाने का प्रयास करता रहा और उस पर अपने पति को छोड़ने का दबाव बनाने लगा. यहां तक की मृतक ने जनवरी 2022 में अपनी प्रेमिका की चैटिंग में कॉल रिकॉर्डिंग भी उसके पति को फोन पर भेज दी थी. जिसके बाद प्रेमिका के वैवाहिक जीवन में तनाव आ गया. वो अपनी प्रेमिका की छोटी बहन के जरिए उससे बात करने की कोशिश करता. 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका के ससुराल पहुंचकर प्रेमिका से मिलने का दबाव बनाने लगा. इस पर उसने माना किया तो उसके घर में जबरन घुसकर परिवार को धमकी देने लगा.

Advertisement

पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को भेजा जेल 

महिला के न मानने पर उसने अवैध तमंचे से अपने सीने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. प्रेमिका ने टुनटुन के भाई प्रभाकर व राजीव सिंह को फोन कर सारी बात बताई. उसके दोनों भाई मौके पर पहुंचे तो टुनटुन की लाश ड्राइविंग सीट पर पड़ी थी. पास में ही 315 बोर का तमंचा भी था. लेकिन उसके भाई ने इसे हत्या बताकर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया. पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई राजीव पर पुलिस को गुमराह कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का मामला दर्ज किया है. राजीव ने घटना के बाद मृतक के तमंचे को भी छुपा दिया था. पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »