सिद्धू मूसेवाला के पिता की सुरक्षा में तैनात गनमैन ने साथी पर की फायरिंग, केस दर्ज, जांच शुरू

सिद्धू मूसेवाला के पिता की सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी ने अपने ही साथी पर ही गोली चला दी. हालांकि, घटना के वक्त दोनों ही ड्यूटी पर नहीं थे. फायरिंग करने वाला गनमैन अपने साथ के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था. इसके बाद भी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सिद्धू मूसेवाला (File Photo) सिद्धू मूसेवाला (File Photo)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 12 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

जानलेवा हमले में जान गंवाने वाले सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता की सुरक्षा में तैनात गनमैन ने अपने ही साथी पर फायरिंग कर दी. घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मानसा के उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संजीव गोयल ने बताया कि घटना शनिवार रात हुई है. घटना में घायल हुए गुरविंदर सिंह अपने साथी नवजोत सिंह के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे. यहां गलती से नवजोत सिंह ने गुरविंदर पर फायरिंग कर दी.

Advertisement

फायरिंग में गुरविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने घटना के आधार पर नवजोत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. 

29 मई को हुई सिद्धू की हत्या

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर मूसेवाला का 28 साल की उम्र में 29 मई 2022 को मर्डर कर दिया गया था. सिंगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली थी. सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग काफी समय पहले की गई थी. जिसे 29 मई को अंजाम दिया गया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सभी को चौंका दिया. अस्पताल जाते जाते सिद्धू मूसेवाला की सांसें रूक गई थीं.

एक दिन पहले मिली जानकारी

चार्जशीट के मुताबिक, गोल्डी बराड़ ने 28 मई को शूटर को जानकारी दी थी कि सिद्धू की सिक्योरिटी वापस ले ली गई है और 29 मई को शूटर्स को कत्ल करने के लिए जल्दी जाने के लिए कहा था. इसके बाद शूटर प्रियव्रत फौजी, केशव कुमार, अंकित सिरसा, दीपक मुंडी और कशिश उर्फ कुलदीप फतेहाबाद साइड से बुलरो और अल्टो गाड़ी और मनप्रीत सिर्फ उर्फ मनी और जगरूप सिंह उर्फ रूपा करोला गाड़ी में हथियारों समेत मानसा आए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »