हिंदू प्रिंसिपल से शादी और बच्ची का जन्म... 'अपहरण' के आरोप पर बिहार की टीचर शाइस्ता बोली- अपनी मर्जी से साथ हूं!

मुजफ्फरपुर में स्कूल संचालक राकेश साह से शादी को लेकर चर्चा में आई शिक्षिका शाइस्ता परवीन ने बच्ची को जन्म दिया है. वो पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती हैं. अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों के बीच शाइस्ता ने वीडियो जारी कर अपनी बात कही है.

Advertisement
60 साल के प्रिंसिपल से शादी करने वाली 28 साल की टीचर के परिजनों ने सनसनीखेज आरोप लगाए. (Photo: ITG) 60 साल के प्रिंसिपल से शादी करने वाली 28 साल की टीचर के परिजनों ने सनसनीखेज आरोप लगाए. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में 60 वर्षीय स्कूल संचालक और प्रिंसिपल राकेश साह से शादी को लेकर सुर्खियों में आई 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन अब मां बन गई हैं. शाइस्ता ने एक बेटी को जन्म दिया है. फिलहाल वो मुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पुलिस सुरक्षा के बीच भर्ती हैं.

डीएसपी अलय वत्स ने महिला की बरामदगी और इलाज की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि महिला का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी. दरअसल, राकेश साह और शाइस्ता परवीन ने 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर जाकर शादी की थी. 

Advertisement

शादी के बाद दोनों ने अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे. इसके तीन दिन बाद 21 फरवरी को शाइस्ता ने बच्ची को जन्म दिया. इस शादी को लेकर विवाद तब गहराया जब शाइस्ता के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी कराई गई है. 

भाई ने अपने आवेदन में सात लोगों को आरोपी बनाया और आशंका जताई कि उसकी बहन को औराई चौक स्थित बजरंग श्रृंगार पैलेस के ऊपर एक कमरे में रखा गया है. हालांकि, शादी के बाद शाइस्ता परवीन का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. 

शाइस्ता परवीन ने कहा कि उन्होंने 2025 में ही राकेश साह से शादी कर ली थी. वो इस वक्त जहां भी हैं, सुरक्षित हैं. उन्होंने अपील की कि राकेश साह पर कोई झूठा आरोप न लगाया जाए और उन्हें परेशान न किया जाए. राकेश साह मुजफ्फरपुर में एक स्कूल के संचालक हैं, जबकि शाइस्ता उसी स्कूल में पढ़ाती थीं. 

Advertisement

एक साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. उन्होंने शादी का फैसला किया. बच्ची के जन्म के बाद भी शाइस्ता ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वह अपने प्रेमी राकेश के साथ ही रहना चाहती हैं. पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement