गोहना: सिर में दो गोली मारकर युवक की हत्या, दोस्त पर लगा आरोप

गोहाना में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. शव को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि युवक के सिर में दो गोली मारी गई हैं. मृतक के परिजनों ने हत्या का शक गांव में रहने वाले उसके दोस्त पर लगाया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • गोहाना ,
  • 28 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST
  • युवक की गोली मारकर हत्या
  • खेत में पड़ा मिला युवक का शव
  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

हरियाणा के गोहना से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर दोस्त ने अपने ही दोस्त के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस बिचपड़ी गांव के महमूदपुर-गंगेसर रोड पर पहुंची और देखा कि खेतों में एक युवक का शव पड़ा था. शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि युवक के सिर में दो गोली मारी गई थीं. पुलिस ने शव को कब्जे में गोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

Advertisement

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक का नाम अनिल है और बुधवार सुबह उसके घर से उसका एक दोस्त बुलाकर ले गया था. पुलिस हत्या के करणों की तलाश में जुटी है. मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी. घर से जाने के बाद किसी से कहासुनी हुई होगी. इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता. हमें गांव के ही रहने वाले उसके दोस्त पर शक है. 

युवक की गोली मारकर हत्या 

वहीं इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी समुंदर ने बताया इस मामले मृतक अनिल के परिजनों ने इसकी हत्या का शक गांव के ही रहने वाले एक युवक अमित पर जताया है. जिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है.  

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

इस मामले की जांच की जा रही है आरोपी फिलहाल फरार है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा. लेकिन जवान बेटे की मौत के बाद से परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »