मुजफ्फरपुर: खेत में ले जाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर पहचान भी उजागर की

मुजफ्फरपुर में नाबालिग से दरिंदगी का मामला सामने आया है. परिजनों ने एक युवक को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया. अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मणिभूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 30 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST
  • परिजनों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया
  • पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने नाबालिग से दरिंदगी करने के बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया. ऐसे में परिजनों ने युवक को नामजद करते हुए फकुली ओपी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है. पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है. इस मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. आरोपी पीड़िता के गांव का ही बताया गया है. फिलहाल वह फरार है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, रेप किसी खेत में किया गया. वायरल क्लिप में पीड़िता ने इसका विरोध किया, इसके बाद भी उसके साथ दरिंदगी की गई. हैरानी की बात यह है कि वायरल वीडियो के आखिर में पीड़िता का चेहरा भी आरोपी दिखा रहा है. यह मामला सामने आने के बाद गांव में तनाव है.

मुजफ्फरपुर पश्चिमी के डीएसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि फकुली ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दरिंदगी कर वीडियो वायरल किया गया है. इस मामले को संज्ञान में आते ही केस दर्ज कर लिया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »