मणिपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, जबरन वसूली के आरोप में KYKL के 3 उग्रवादी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ओइनम मिलन सिंह (52), युमनाम रणबीर सिंह (51) और खैदेम धनबीर मीतेई (24) के रूप में हुई है. वे इंफाल और उसके आसपास जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे.

Advertisement
पुलिस अब तीनों उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है पुलिस अब तीनों उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है

aajtak.in

  • इंफाल,
  • 26 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेई यावोल कानबा लूप (KYKL) के तीन उग्रवादियों को जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह जानकारी मणिपुर पुलिस ने एक बयान जारी करके दी है. 

मणिपुर पुलिस के बयान में जानकारी देते हुए बताया गया है कि शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के उचेकोन इलाके में उग्रवादियों की गिरफ्तारियां की गईं.

Advertisement

बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ओइनम मिलन सिंह (52), युमनाम रणबीर सिंह (51) और खैदेम धनबीर मीतेई (24) के रूप में हुई है. वे इंफाल और उसके आसपास जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे.

पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल हैंडसेट और एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »