गुरुग्राम के पब में बाउंसरों ने की शख्स की पिटाई, जबड़ा टूटा-एक आंख की रोशनी भी गई

मामला गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित में स्थित एक पब का है. आरोप है कि सेक्टर 28 के रहने वाले एक शख्स के साथ यहां के बाउंसरों और मालिक ने पिटाई कर दी. इतना ही नहीं शख्स की महिला मित्र के साथ भी बदसलूकी की गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 10 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

गुरुग्राम के एक पब में बाउंसरों ने 33 साल के एक शख्स की पिटाई कर दी. बाउंसरों ने शख्स को इतना पीटा की उसकी एक आंख की रोशनी तक चली गई. पीड़ित शख्स का दावा है कि बाउंसरों ने उसके साथ पब में मौजूद महिला मित्र के साथ बदसलूकी भी की. 

मामला गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित में स्थित एक पब का है. शिकायत के मुताबिक, सुमेर सिंह विज सेक्टर 28 का रहने वाला है. वह शनिवार रात को सेक्टर 29 स्थित एक बार में गया था. वहां उसने कुछ खाना और ड्रिंक्स ऑर्डर किया. 

Advertisement

सुमेर सिंह के मुताबिक, मुझ पर अचानक से बार के स्टाफ और मालिक ने हमला कर दिया. मुझे 8-10 लोगों ने मारा. मुझे मुक्के मारे गए. इसके बाद जमीन पर गिरा दिया गया. जब मैं गिर गया, तो मेरे चेहरे पर भी हमला किया गया. सुमेर का दावा है कि बाउंसरों ने चाकू और फॉर्क से भी हमला किया. 

सुमेर ने बताया, मेरी बाईं आंख की रोशनी पूरी तरह से चली गई है और मैं अपने बाएं कान से सुन नहीं पा रहा हूं. मेरा चेहरा सूज गया है और मेरे पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं. शिकायत के मुताबिक, उसकी दाईं आंख में खून निकल रहा था और जबड़ा भी टूट गया. 

उन्होंने बताया कि उनकी महिला दोस्त को सीढ़ियों पर ले जाया गया जहां हमलावरों ने उसका फोन छीन लिया और उसके साथ मारपीट की. शिकायत के बाद, सेक्टर 29 पुलिस स्टेशन में बार मालिक और स्टाफ सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148 (दंगा), 149 (गैरकानूनी सभा), 323 (चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. 

Advertisement

सेक्टर 29 पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर fIR दर्ज कर ली गई है. हम डॉक्टरों की राय ले रहे हैं. इसके बाद एफआईआर में आईपीसी की और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »