झारखंडः बेटे की चाह में पिता ने 6 साल की बेटी की चढ़ाई बलि, हुआ गिरफ्तार

सुमन नगेसिया अनपढ़ है. वह रोजी-रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में गया हुआ था. वहीं किसी ओझा-गुनी से पुत्र प्राप्ति को लेकर चर्चा की थी और बताया था कि उसकी छह साल की बेटी है और उसे बेटा नहीं हुआ है. बेटे के लिए क्या उपाय करना होगा.

Advertisement
बेटे की चाह में बेटी को मारने वाला सुमन हुआ गिरफ्तार बेटे की चाह में बेटी को मारने वाला सुमन हुआ गिरफ्तार

सत्यजीत कुमार

  • लोहरदगा ,
  • 14 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:16 AM IST
  • नक्सल प्रभावित लोहरदगा जिले की घटना
  • अपने घर के आंगन में ही बेटी की बलि चढ़ाई
  • बेटी की बलि से सहमी मां मायके चली गई

झारखंड के लोहरदगा जिले में एक पिता ने बेटी की बलि चढ़ा दी. छह साल की इकलौती बेटी को अंधविश्वास में केवल इसलिए मार डाला, क्योंकि उसे बेटे की चाह थी. घटना पेशरार प्रखंड मुख्यालय पंचायत के बोण्डोबार गांव की है.

बोण्डोबार गांव में ओझा-गुनी के चक्कर में पड़कर सुमन नगेसिया ने अपनी छह वर्षीय बेटी की बलि चढ़ा दी. ओझा-गुनी करने वाले ओझा भगतों ने सुमन से कहा था कि बेटी की बलि चढ़ाओगे तो बेटे का जन्म होगा. इसी अंधविश्वास में उसने अपनी बेटी की बलि चढ़ा दी.

Advertisement

आरोपी 26 साल का सुमन नगेसिया अनपढ़ है. वह रोजी-रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में गया हुआ था. वहीं किसी ओझा-गुनी से पुत्र प्राप्ति को लेकर चर्चा की थी. और बताया था कि उसकी छह साल की बेटी है और उसे बेटा नहीं हुआ है. बेटे के लिए क्या उपाय करना होगा.

बेटे की चाह में सुमन ने भगत आदि को बुलाकर घर में अनुष्ठान किया और आंगन में बेटी की बलि चढ़ा दी. बेटी को बलि चढ़ाए जाने के बाद 26 वर्षीय सुमन नगेसिया की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है.

देखें: आजतक LIVE TV

नक्सल प्रभावित और दूभर क्षेत्र होने के अलावा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर होने के कारण ग्रामीणों ने सुमन को पकड़कर पहले किस्को प्रखंड मुख्यालय ले आए. जिसके बाद पेशरार पुलिस ने वहां पहुंच कर सुमन को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची का पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है.

Advertisement

सुमन की पत्नी 21 वर्षीय फुलमनिया नगेसिया भय से पाखर के सिकरागढ़ा स्थित अपने मायके चली गई है. ओझा-गुनी करने वाले भगतों का पता नहीं चल सका है कि वह कहां से गांव आए थे. ग्रामीणों ने बताया कि सुमन ने अपनी बेटी सुषमा को आंगन में पूजा-पाठ करने के बाद ही बलि दे दिया. पुलिस ने सुमन को लोहरदगा मंडल कारागार भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »