प्रिंसिपल को छात्रा से हुआ एकतरफा प्यार, शादी समारोह से किया किडनैप

प्रिंसिपल ने एकतरफा प्यार में अपनी ही पूर्व छात्रा का ही अपहरण कर लिया. बताया जा रहा है कि छात्रा जब स्कूल में पढ़ती थी तभी से प्रिंसिपल लड़की से प्यार करता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • झुंझुनू,
  • 23 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST
  • छात्रा को लेकर भागा प्रिंसिपल
  • छात्रा से एकतरफा प्यार करता था प्रिंसिपल

राजस्थान के झुंझुनू के खेतड़ी थाना इलाके से एक छात्रा का अपहरण का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक स्कूल के प्रिंसिपल ने एकतरफा प्यार में अपनी ही पूर्व छात्रा (24) का अपहरण किया है.  आरोप है कि इस वारदात में उसका साथ स्कूल की डायरेक्टर ने भी दिया.  छात्रा जब स्कूल में पढ़ती थी, उसी दौरान प्रिंसिपल उसे प्यार करने लगा था. 

Advertisement

प्रिंसिपल ने किया छात्रा का अपहरण 

लड़की के परिजनों का कहना है कि जब उनकी बेटी स्कूल में पढ़ती थी. तभी से आरोपी प्रिंसिपल उसे पसंद करता था. इस मामले पर थाना प्रभारी विनोद सांखला ने बताया कि यह मामला 16 नवंबर का है. छात्रा के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 16 नवंबर को उन्हें फोन कर शादी के कार्यक्रम में ले जाने के बहाने बुलाया. फिर लौटते समय उनकी बेटी को एक कार में जबरन बैठा कर कहीं ले गया. 

16 नवंबर को हुआ छात्रा का अपहरण 

पीड़ित परिवार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कार्यक्रम में खाना खाने के बाद जब वो लोग घर जाने के लिए तैयार हुए तो प्रिंसिपल ने उनकी बेटी को डीजे पर नाचने के लिए कहा. इस पर बेटी ने मना कर दिया फिर आरोपी उसकी बेटी को एक गाड़ी के पास लेकर गए फिर उसे तीन चार थप्पड़ मारे और गाड़ी में जबरन बैठा दिया और लेकर फरार हो गए. 

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज किया 

मौके पर मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया फिर लड़की को वापस लेकर आए. इस घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित परिवार को धमकी दी कि अगर पुलिस में रिपेार्ट दी तो फिर से बेटी को उठा लेंगे. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद लड़की के मन में खौफ पैदा हो गया है.  

(इनपुटः झुंझुनू से नैना शेखावत की र‍िपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »