केतन के पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा दर्द भरा पत्र, सिया के खिलाफ कर दी ये मांग

लोनावला के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित पिता विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भावुक पत्र लिखकर जल्द इंसाफ की गुहार लगाई है. उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. बेटे की हत्या के सदमे में उनके पिता का भी 20 दिन के भीतर निधन हो गया. इस मामले में सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी न्यायिक हिरासत में हैं. परिवार को अब जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है.

Advertisement
सिया गोयल ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची. (Photo: Screengrab) सिया गोयल ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची. (Photo: Screengrab)

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST

लोनावला के लोहगढ़ में हुई केतन अग्रवाल हत्याकांड ने एक बार फिर पूरे परिवार के दर्द को सामने ला दिया है. बेटे को खो चुके पिता विशाल अग्रवाल ने अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भावुक पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है. अपने पत्र में विशाल अग्रवाल ने लिखा है कि वह किसी उद्योगपति या प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि एक टूटे हुए पिता के रूप में यह अपील कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केतन की बेरहमी से हत्या के बाद उनका पूरा परिवार बिखर गया. हर सुबह एक ही दर्द के साथ होती है और हर रात एक ही सवाल के साथ खत्म होती है, 'आखिर मेरे बेटे को इंसाफ कब मिलेगा?'

Advertisement

विशाल अग्रवाल ने यह भी बताया कि बेटे की मौत का सदमा उनके पिता सहन नहीं कर पाए और महज़ 20 दिनों के भीतर उनका भी निधन हो गया. एक ही महीने में उन्होंने अपना बेटा और अपने पिता दोनों को खो दिया.

पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति से किसी विशेष रियायत की मांग नहीं की है, बल्कि सिर्फ इतनी अपील की है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि निर्दोष की हत्या करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने लिखा, 'मेरा बेटा अब कभी वापस नहीं आएगा... लेकिन दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी ऐसा जघन्य अपराध करने की हिम्मत न कर सके.'

Advertisement

विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने और जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है. उन्होंने लिखा, 'हमारे परिवार ने सब कुछ खो दिया है. अब सिर्फ एक उम्मीद बची है, इंसाफ. कृपया मेरे बेटे के मामले को सिर्फ एक और फाइल बनकर मत रहने दीजिए. इसके पीछे एक बर्बाद परिवार का दर्द छिपा है.'

गौरतलब है कि लोहगढ़ में केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी गिरफ्तार हैं और फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं. अब पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा और दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दी जाएगी.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »