कर्नाटक: बरामद की गई 600 साल पुरानी भगवान विष्णु की कीमती मूर्ति, आरोपी हिरासत में

भगवान विष्णु की 600 साल पुरानी मूर्ति एक घर से बरामद की गई है. मूर्ति को मंदिर के पुजारी ने बेचा था. ईरोड का रहने वाला व्यक्ति अब इस मूर्ति को 15 करोड़ रुपए में बेचने की कोशिश में था. उसने मूर्ति के लिए पहले 33 करोड़ रुपए की मांग की थी. पुलिस ने उसके घर से ही मूर्ति बरामद की है.

Advertisement
बरामद की गई 600 साल पुरानी मूर्ति. बरामद की गई 600 साल पुरानी मूर्ति.

अक्षया नाथ

  • ईरोड,
  • 09 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

कर्नाटक (Karnataka) के ईरोड (Erode) में व्यक्ति के घर से 600 साल पुरानी भगवान विष्णु की कीमती मूर्ति बरामद की गई है. आरोपी इस मूर्ति का सौदा करने जा रहा था. मगर, उसे नहीं पता था कि मूर्ति खरीदने वाले पुलिस के ही लोग हैं. उसने मूर्ति के लिए 33 करोड़ रुपए की मांग की थी. बाद में सौदा 15 करोड़ रुपए में तय किया था.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आरएस पलानीचामी नाम का व्यक्ति ईरोड में रहता है. पुलिस को पलानीचामी के पास भगवान विष्णु की कीमती मूर्ति होने की जानकारी मिली थी. फिर बिचौलिए की मदद से पुलिस टीम ने पलानीचामी से मूर्ति खरीदने की इच्छा जताई. पलानीचामी ने मूर्ति के लिए 33 करोड़ रुपए की मांग की. बाद में सौदा 15 करोड़ रुपए देने पर तय हुआ.

बरामद मूर्ति के साथ पुलिस टीम.

बीती सात नबंवर को पुलिसकर्मी भेष बदलकर पनालीचामी के पास पहुंचे. उसने टीम के सामने मूर्ति रखी. 22 किलो 800 ग्राम वजनी, 58 सेमी ऊंची और 31 सेमी चौड़ी मूर्ति को उसने अपने घर के अंदर सभी की नजरों से छुपा कर रखा हुआ था.जैसे ही मूर्ति टीम के सामने लाई गई. तुरंत ही टीम ने पलानीसामी को हिरासत में ले लिया और मूर्ति बरामद कर ली.

Advertisement

कर्नाटक के मूर्ति विंग यूनिट के एडीएसपी बालमुरुगन ने कहा, ''पलानीचामी मूर्ति को बेचने की कोशिश कर रहा था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. हम पता लगाने की कोशिश कर रह हैं कि ये मूर्ति किसकी है.''

पहले भी बेची गई थी मूर्ति

पुलिस की जांच में सामने आया कि मूर्ति को कर्नाटक के मांड्या स्थित मंदिर के पुजारी के जरिए बेचा गया था. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि क्या ये मूर्ति उसी मंदिर से चुराकर बेची गई है या नहीं. अब मूर्ति को राज्य सरकार के पास भेजा जा रहा है. फिलहाल पलानीचामी हिरासत में है. आरोपी पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »