जयपुर: टीचर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, स्टूडेंट्स ने सबक सिखाने के लिए किया ये काम

आरोपी टीचर के अश्लील मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं. अशोक नगर थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्रा की इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में सेंट जेवियर्स स्कूल के टीचर निखिल जोस को आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है.

Advertisement
टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है (सांकेतिक तस्वीर) टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है (सांकेतिक तस्वीर)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 09 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST
  • टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
  • टीचर के खिलाफ स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन कैम्पेन चलाया

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक मशहूर स्कूल के टीचर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सेंट जेवियर स्कूल के एनसीसी टीचर निखिल जोस ने इंस्टाग्राम के जरिए से स्कूल की पास आउट छात्रा को अश्लील मैसेज किए. उन्हें शराब पार्टी और स्कूल के बाहर मिलने के लिए बुलाया. बताया जा रहा है कि 10 से अधिक छात्राओं को आरोपी टीचर ने अश्लील मैसेज किए. जब स्कूल की छात्राएं काफी परेशान हो गई तो आरोपी टीचर को सबक सिखाने के लिए छात्रा एकजुट हुईं और सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ कैंपेन शुरू किया. 

Advertisement

आरोपी टीचर के अश्लील मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं. अशोक नगर थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्रा की इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में सेंट जेवियर्स स्कूल के टीचर निखिल जोस को आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपित शिक्षक के मोबाइल से पुलिस को स्क्रीन शॉट भी मिले हैं. 

शिक्षक ग्रुप से ही स्टूडेंट के नंबर लेकर की प्राइवेट चैटिंग

गिरफ्तारी के बाद शिक्षक से पूछताछ में सामने आया कि उसकी आईडी से मैसेज भेजने की जानकारी उसे एक दिन पहले ही लगी थी. प्रारंभिक जांच में आरोपित निखिल जोस सी-स्कीम और भांकरोटा में एनसीसी शिक्षक है. स्कूल में ऑनलाइन क्लास के लिए वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए थे. शिक्षक ग्रुप से ही स्टूडेंट के नंबर लेकर प्राइवेट चैटिंग करने लगा. शुरुआत में स्टूडेंट ने रिस्पॉन्स नहीं दिया. फिर शिक्षक ने शराब पीने के लिए होटल में मिलने का ऑफर दिया. 

Advertisement

जिसके बाद स्कूल की कई गर्ल्स स्टूडेंट्स को भी रात 10 बजे के आसपास अश्लील मैसेज भेजे. उन्हें स्कूल से बाहर होमवर्क के बहाने मिलने के लिए बुलाया. स्कूल से पास आउट हो चुकीं स्टूडेंट्स को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शिक्षक को सबक सिखाने के लिए ऑनलाइन कैंपेन चलाया. स्कूल के एक स्टूडेंट ने 27 मिनट 31 सेकेंड का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था. इस वीडियो में दावा किया गया कि शिक्षक निखिल जोस ने कई गर्ल स्टूडेंट्स के साथ अश्लील हरकत की है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »