रिलायंस बिग TV की फ्रेंचाइजी के नाम पर 16 करोड़ की ठगी, आरोपी डायरेक्टर गिरफ्तार

डायरेक्टर विवेक प्रकाश पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने दर्जनों लोगों को रिलायंस बिग टीवी की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर कंपनी के अलग-अलग खातों में 16 करोड़ रुपये जमा कराएं.

Advertisement
नोएडा में छुपा हुआ था आरोपी डायरेक्टर (फाइल फोटो) नोएडा में छुपा हुआ था आरोपी डायरेक्टर (फाइल फोटो)

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 25 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 1:03 AM IST
  •  रिलायंस बिग टीवी की फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी
  • रायपुर पुलिस ने नोएडा आकर की गिरफ्तारी

रिलायंस बिग टीवी की फ्रेंचाइजी के नाम पर धोखाधड़ी करके 16 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इंडिपेंडेंट टीवी कंपनी के डायरेक्टर विवेक प्रकाश को छत्तीसगढ़ पुलिस ने नोएडा पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि फरवरी में छत्तीसगढ़ के रायपुर के गढियारी थाने में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

Advertisement

डायरेक्टर विवेक प्रकाश पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने दर्जनों लोगों को रिलायंस बिग टीवी की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर कंपनी के अलग-अलग खातों में 16 करोड़ रुपये जमा कराएं. पीड़ितों ने कंपनी के डायरेक्टर विवेक प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. रायपुर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी डायरेक्टर नोएडा में छिपा हुआ है.

देखें: आजतक LIVE TV

जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम नोएडा पहुंची, जहां उन्होंने विवेक प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस विवेक को ट्रांजिट रिमांड के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »