बांदा: पत्नी ने नहीं दिए शराब के लिए पैसे तो हैवान बना पति, छत से फेंका नीचे

बांदा के जरोरहा गांव में शराब के लिए पैसे ना देने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. फिर उसे छत से धक्का दे दिया. गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement
शराब पीकर महिला से अक्सर मारपीट करता है पति. शराब पीकर महिला से अक्सर मारपीट करता है पति.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 05 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST
  • शराब के लिए पति मांग रहा था पैसे
  • पत्नी ने किया पैसे देने से इनकार
  • पति ने गुस्से में पत्नी को छत से फेंका

उत्तर प्रदेश के बांदा में शराबी पति ने पत्नी को लड़ाई के बाद छत से फेंक दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. मामला बिसंडा थानाक्षेत्र के जरोरहा गांव का है. बताया जा रहा है कि पति पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था.

पत्नी ने पैसे देने से इनकार दिया तो पति को गुस्सा आ गया. पहले उसने पत्नी को जमकर पीटा. फिर उसके बाद छत से धक्का दे दिया. महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टरों ने कहा कि ठीक होने में महिला को काफी समय लगेगा.

Advertisement

उधर महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. परिजनों ने बताया कि आरोपी अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता है. यहां तक कि वह अन्य परिजनों के साथ भी अक्सर मारपीट करता रहता है. पीड़िता के भाई ने बताया, ''जीजा शराब पीकर दीदी को बहुत मारते हैं. हमसे भी लड़ाई और मारपीट करते हैं. इस बार तो उन्होंने दीदी को छत से फेंककर मार डालने की कोशिश की. हमें इंसाफ चाहिए.''

बिसंडा के SHO केके पांडेय ने बताया कि महिला के मायके वालों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »