बरेली में हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, प्यार के जाल में फंसाकर वसूले 10 लाख, महिला गिरफ्तार

बरेली में पुलिस ने हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश करते हुए 37 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए वसूले थे. इसके बाद में 12 लाख और मांगते हुए झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
यूपी के बरेली में 37 साल की एक महिला को ब्लैकमेलिंग के आरोप में पकड़ा गया है. (Photo: X/@bareillypolice) यूपी के बरेली में 37 साल की एक महिला को ब्लैकमेलिंग के आरोप में पकड़ा गया है. (Photo: X/@bareillypolice)

aajtak.in

  • बरेली ,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में हनी-ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 37 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. उस पर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ऐंठने और झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप है.

प्रेम नगर इंस्पेक्टर (क्राइम) प्रमोद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई इंद्रानगर निवासी मनीष गंगवार की शिकायत के बाद की गई. इस मामले में प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था. आरोपी महिला की पहचान पूजा शर्मा के रूप में हुई है.

Advertisement

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने  उसके साथ नजदीकी संबंध बनाए और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इस दौरान पीड़ित से 10 लाख रुपए ऐंठ लिए. इसके बाद 12 लाख रुपए मांगने लगी. झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी.

इस मामले कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 10.20 बजे वीर सावरकर नगर निवासी पूजा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान महिला ने जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि पति के साथ घरेलू विवाद के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रही थी. 

इसी वजह से उसने झूठी शिकायत दर्ज कराकर सेटलमेंट के नाम पर पैसे लेने की बात मानी. पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »