'4 से 5 साल पुराने हैं वीडियो, मेरे खिलाफ साजिश', बेटे के वायरल सेक्स क्लिप पर पिता HD रेवन्ना का बयान

विवादित वायरल वीडियो पर जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि ये वीडियो क्लिप 4 से 5 साल पुराने हैं. पर मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और डर कर भाग जाऊंगा. मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है. हमने पिछले 40 सालों में कई जांचों का सामना किया है.

Advertisement
पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना और हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना. (फाइल फोटो) पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना और हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना. (फाइल फोटो)

अनघा / नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 29 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

सेक्स स्कैंडल मामले में जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. अब उन्होंने इस पूरे मामले पर अपना बयान जारी किया है. उनका कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है, पर मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और डर कर भाग जाऊंगा. ये वीडियो क्लिप 4 से 5 साल पुराने हैं. 

Advertisement

एचडी रेवन्ना ने सेक्स स्कैंडल मामले में नाम सामने आने के बाद सोमवार को बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि 
मुझे पता है कि किस तरह की साजिश चल रही है, पर मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और भाग जाऊंगा. उन्होंने कुछ ऐसे वीडियो क्लिप जारी किए हैं जो 4-5 साल पुराने हैं. उन्होंने पार्टी से खुद को निष्कासित किए जाने के मामले को पार्टी आलाकमान के ऊपर छोड़ दिया है.

'मेरे खिलाफ हो रही है साजिश'

एचडी रेवन्ना ने कहा कि राज्य सरकार उनकी है. उन्हें जांच करने दीजिए. प्रज्वल वैसे भी विदेश जाने वाला था, उसे नहीं पता था कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने वाली है. कांग्रेस के कार्यकाल में पिछले 40 सालों में हमने कई जांच का सामना किया है. चाहे वह सीओडी हो या एसआईटी. मैंने इस बारे में देवगौड़ा से बात नहीं की है. कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे. मैं अच्छी तरह जानता हूं कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है.

Advertisement

एचडी रेवन्ना पर भी है उत्पीड़न का आरोप

बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीड़ितों में शामिल एक महिला ने उनके पिता एचडी रेवन्ना पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. 

हाउस हेल्प के तौर पर काम करने वाली पीड़ित महिला ने इंडिया टुडे को बताया कि जॉइनिंग के चार महीने बाद प्रज्वल मुझे अपने कमरे पर बुलाता था. घर में छह महिला कर्मचारी थीं, सभी ने बताया कि वो प्रज्वल से डरती थीं. घर में काम करने वाले पुरुष कर्मियों ने महिला कर्मियों को भी सावधान रहने के लिए कहा था. जब HD रेवन्ना की पत्नी नहीं होती थी तो वो महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाता था, उन्हें छूता था और यौन उत्पीड़न करता था. प्रज्वल रेवन्ना ने मेरी बेटी के साथ भी छेड़खानी करने की कोशिश की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »