हाथरस गैंगरेपः जानें यौन उत्पीड़न पर क्या कहती है फॉरेंसिक रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के मुताबिक फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पीड़िता की बॉडी पर स्पर्म नहीं मिला है.

Advertisement
फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ (फाइल फोटो-PTI) फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ (फाइल फोटो-PTI)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST
  • लड़की का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ-फॉरेंसिक रिपोर्ट
  • रिपोर्ट के मुताबिक हार्ट अटैक से पीड़िता की मौत
  • 'रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की बॉडी पर स्पर्म नहीं मिला'

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद देशभर में उसे इंसाफ दिलाने के लिए लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच, आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ था. लड़की की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.  

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के मुताबिक फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पीड़िता की बॉडी पर स्पर्म नहीं मिला है.

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा, 'एफएसएल की रिपोर्ट से साफ है कि पीड़िता के साथ बलात्कार नहीं हुआ था. रिपोर्ट को जांच के लिए भेजा गया है.' उन्होंने एक ताजा वीडियो का भी जिक्र किया जिसमें बताया गया था कि लड़की की जीभ कटी हुई नहीं थी. 

लेकिन शव की जांच करने के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के निधन से पहले भयानक चोटें बताई गईं थीं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का विश्लेषण करने वाले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में फॉरेंसिक हेड बी. एन. मिश्रा ने बताया, "रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न का कोई जिक्र नहीं है. लेकिन लड़की के प्राइवेट पार्ट की झिल्ली फटी हुई है. लेकिन यह कब फटा है इसका कोई उल्लेख नहीं है." 

रिपोर्ट में कहा गया है कि गला घोंटने के कारण सर्वाइकल स्पाइन में गहरी चोट आई थी जिसके बाद हार्ट अटैक से लड़की की मौत हो गई. रिपोर्ट के हवाले से बी. एन. मिश्रा बताते हैं कि गहरी चोट के कारण लड़की की मौत हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की योनि में No Abnormalties Detected यानी कोई असामान्य चीज नहीं पता चली है.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »