दिनदहाड़े गोलीबारी से दहला गुरुग्राम, कपड़े खरीद रहे शख्स को दुकान में घुसकर मारी पांच गोलियां

हरियाणा के गुरुग्राम में दिनदहाड़े एक शोरूम में घुसकर शख्स की हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
वारदात को अंजाम देने के आरोपी सीसीटीवी में भागते दिखे. वारदात को अंजाम देने के आरोपी सीसीटीवी में भागते दिखे.

हिमांशु मिश्रा / नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 01 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

गुरुग्राम के सदर बाजार इलाके के रेमंड के शोरूम के अंदर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. बदमाशों ने शख्स को चार से पांच गोलियां मारीं. इससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रिठौज के रहने वाले सुखबीर उर्फ सुख्खी के तौर पर की गई है. बताया जा रहा है कि सुखबीर अपने साथी के साथ रेमंड के शोरूम में कपड़े खरीदने पहुंचा था. उसी दौरान चार से पांच हथियारबंद अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे. बदमाशों ने सुखबीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलियां लगने से सुखबीर की मौत हो गई.

जिला परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था युवक

मृतक सुखबीर पूर्व में सोहना मार्केट कमेटी का वाइस चेयरमैन रह चुका है. वह मौजूदा समय में जिला परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था. दिनदहाड़े हुई इस हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है. इसी के साथ लोगों से पूछताछ कर मामले को लेकर जानकारी ले रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »