गुजरात: पिता ने 12 साल के बेटे को पुल से नदी में फेंका, पुलिस से बोला- 'सेल्फी लेते हुए गिरा'

सूरत में एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे को पुल से नदी में फेंक दिया. बताया जा रहा है कि पिता अपने बेटे को पटाखे दिलाने के बहाने से लेकर गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
पिता ने बेटे को पुल से नदी में फेंका पुलिस ने आरोपी किया अरेस्ट पिता ने बेटे को पुल से नदी में फेंका पुलिस ने आरोपी किया अरेस्ट

संजय सिंह राठौर

  • सूरत ,
  • 04 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST
  • पिता ने 12 साल के बेटे को पुल से नीचे फेंका
  • पुलिस से बोला पिता- सेल्फी लेते हुए गिरा
  • आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे को पुल से नदी में फेंक दिया. बताया जा रहा है कि पिता अपने बेटे को पटाखे दिलाने के बहाने से लेकर गया था.

आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सेल्फी लेते समय नदी में गिर गया था. जांच के बाद सच सामने आया तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोप को जेल भेज दिया गया है.

Advertisement

पिता ने बेटे को पुल से नदी में धक्का दिया  

यह मामला सूरत के नानपुरा इलाके का बताया जा रहा है. आरोपी जाकिर सईद शेख 31 अक्टूबर के दिन अपने बेटे को तापी नदी पर बने मक्काई पुल पर लेकर गया था और वहां से उसने अपने बेटे को नदीं में धक्क दे दिया.

इसके बाद हर किसी को गुमराह करने के लिए उसने शोर मचाया कि उसका बेटा नदी में गिर गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को फोन कर मदद के लिए बुलाया. कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला गया. 

पहले भी कर चुका था कोशिश

पुलिस की पूछताछ में जाकिर सईद शेख ने बताया कि वो अपने बेटे को पटाखे दिलाने ले जा रहा था. रास्ते में वो पुल की पाली पर बैठकर सेल्फी ले रहा था तभी वो नदी में गिर गया. पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया और उसकी पत्नी से भी पूछताछ की.

Advertisement

आरोपी की पत्नी ने बताया वो पिछले पांच सालों से अपने पति से अलग रह रही हैं. क्योंकि उसका पति उस पर किसी के साथ नाजायज संबंध होने का शक करता है और वो एक बार अपने बेटे को जान से मारने के लिए दूसरी मंजिल से भी फेंक चुका है. 

पुलिस ने आरोपी से सख्ती के साथ पूछताछ की और आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. वहीं इस मामले पर सूरत के एसएसपी एस.एम.पटेल ने बताया कि सईद ने जो जानकारी पुलिस को दी थी कि उसका बेटा मक्काई पुल से नीचे गिर गया है उस दौरान पता चला कि वो अपनी पत्नी से लंबे समय से अलग रह रहा है. जिसके बाद उसकी पत्नी से इस मामले में पूछताछ की तो पता कि सईद पांच दिन पहले अपने बेटे को अपनी ससुराल से लेकर आया था और पत्नी को धमकी देकर आया था कि वो बेटे को मार डालेगा उसकी पत्नी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »