लड़की की लाश को तंत्र-मंत्र के जरिए जिंदा करने की हो रही थी कोशिश, बदबू आने पर हुआ खुलासा

प्रयागराज में पांच दिन से एक लड़की की लाश को तंत्र-मंत्र कर फिर से जिंदा करने का प्रयास किया जा रहा था. बदबू आने पर ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर सड़ी गली लाश देखकर पुलिस भी दंग रह गई.

Advertisement
तंत्र-मंत्र के जरिए लाश को जिंदा करने की कोशिश तंत्र-मंत्र के जरिए लाश को जिंदा करने की कोशिश

पंकज श्रीवास्तव / आनंद राज

  • प्रयागराज ,
  • 29 जून 2022,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST
  • 5 दिनों तक शव घर में रख किया जा रहा था तंत्र-मंत्र
  • 18 साल की लड़की को जिंदा करने की हो रही थी कोशिश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक मरी हुई लड़की को तंत्र मंत्र के जरिए जिंदा करने की कोशिश की जा रही थी. लाश से बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. तब पता चला कि 5 दिन से शव को घर में छिपाकर रखा गया था और तंत्र क्रियाएं की जा रही थीं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी. परिवार के लोग उसे गंगाजल पिलाकर और तंत्र-मंत्र के जरिए ठीक करने का प्रयास कर रहे थे. 

Advertisement

डीहा गांव के रहने वाले अभय राज यादव की 18 साल की बेटी अंतिमा यादव की मौत पांच दिन पहले रहस्यमयी हालात में हुई थी. लेकिन उन लोगों ने बेटी का अंतिम संस्कार नहीं किया और उसे जिंदा करने के लिए तंत्र मंत्र करने लगे. उनका मानना था कि देवी आएगी और बेटी फिर जिंदा हो जाएगी.

डेड बॉडी से बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खोलने के लिए कहा तो परिजनों ने इसका विरोध किया. पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो सड़ी गली लाश देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए. 

ग्रामीणोंh ने पुलिस को बताया कि ये परिवार मानसिक रोगियों जैसी हरकत और झाड़फूंक भी करता है. फिलहाल पुलिस ने लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लकड़ी की मौत का खुलासा हो पाएगा. 

Advertisement

मृतक लड़की की तबीयत करीब एक महीने से खराब थी. 24 जून को संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई. परिजनों को शक था कि अंतिमा की मौत भूत-प्रेत की वजह से हुई है. ऐसे में उसे झाड़-फूंक और तंत्र मंत्र से जिंदा करने का कोशिश कर रहे थे.

पुलिस ने अब इस परिवार के 11 लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया है. सिर्फ अभयराज और उसकी पत्नी विमला ही अभी कुछ ठीक हैं.

पुलिस ने बताया कि ये लोग मानसिक रूप से पूरी तरह से बीमार हैं. सभी लोग खाना सही ढंग से नहीं खा रहे थे. पानी के नाम पर सिर्फ गंगाजल ही पी रहे थे. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »