दाऊद इब्राहिम गैंग के मेंबर फहीम मच मच की पाकिस्तान में कोरोना से मौत!

छोटा शकील ने दावा किया है कि मच मच की मौत साउथ अफ्रीका में हार्टअटैक से हुई. फहीम पर मुंबई में जबरन वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल सेल को कई केस में उसकी तलाश थी. भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, फहीम लंबे वक्त से दाऊद और छोटा शकील के साथ कराची में रह रहा था. वह आईएसआई के लिए काम कर रहा था. 

Advertisement
फहीम मच मच (फाइल फोटो ) फहीम मच मच (फाइल फोटो )

दिव्येश सिंह / अरविंद ओझा

  • मुंबई,
  • 28 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST
  • फहीम पर मुंबई में जबरन वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज
  • छोटा शकील का दावा- साउथ अफ्रीका में हार्टअटैक से हुई मचमच की मौत

दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के करीबी फहीम मच मच की मौत की खबर सामने आई है. सूत्रों का दावा है कि फहीम मच मच की शुक्रवार को पाकिस्तान के कराची में कोरोना से मौत हो गई. हालांकि, छोटा शकील ने दावा किया है कि मच मच की मौत साउथ अफ्रीका में हार्टअटैक से हुई. 

फहीम पर मुंबई में जबरन वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल सेल को कई केस में उसकी तलाश थी. भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, फहीम लंबे वक्त से दाऊद और छोटा शकील के साथ कराची में रह रहा था. वह आईएसआई के लिए काम कर रहा था. 

Advertisement

दाऊद का करीबी था मच मच
फहीम मच मच को दाऊद इब्राहिम के सबसे करीबी साथियों में से एक माना जाता था. बताया जाता है कि वह दाऊद के वफादारों में से एक था और अपनी गैंग के माध्यम से मुंबई में अभी भी सक्रिय था. माना जा रहा है कि मच मच की मौत दाऊद के लिए बड़ा झटका है. मच मच मुंबई और अन्य जगहों पर दाऊद के ऑपरेशन्स को देखता था. 

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा- सूत्रों से पुष्टि करा रहे
मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मचमच की मौत के बारे में भी सुना है और लेकिन वे अन्य सूत्रों से इसकी पुष्टि कराने की कोशिश कर रहे हैं. क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इंडिया टुडे से कहा, हमें भी कोरोना से मच मच की मौत की खबर मिली है. कुछ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. हम कुछ और सूत्रों से इसकी पुष्टि कराने में जुटे हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »