चीनी मोबाइल कंपनियों का गड़बड़ घोटाला, चोरी-छिपे विदेश भेजे गए 5500 करोड़!

अब इस बीच आयकर विभाग ने दो चीनी मोबाइल कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है. जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों ने धोखा देकर 5500 करोड़ रुपये विदेश भेजे हैं. ये रुपये रॉयलटी के रूप में समूह कंपनियों को दिए गए हैं.

Advertisement
चीनी मोबाइल कंपनियों का बड़ा गड़बड़ घोटाला चीनी मोबाइल कंपनियों का बड़ा गड़बड़ घोटाला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST
  • चीनी मोबाइल कंपनियों का बड़ा गड़बड़ घोटाला
  • चोरी-छिपे विदेश भेजे गए 5500 करोड़

देश में चीनी मोबाइल कंपनियों ने अपनी जबरदस्त पैठ जमा ली है. करोड़ों का माल बेचा भी जा रहा है और कई कंपनियां भी लगातार सेट हो रही हैं. अब इस बीच आयकर विभाग ने दो चीनी मोबाइल कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है. जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों ने धोखा देकर 5500 करोड़ रुपये विदेश भेजे हैं. ये रुपये रॉयलटी के रूप में समूह कंपनियों को दिए गए हैं.

Advertisement

ये भी जानकारी मिली है कि इन कंपनियों ने मोबाइल हैंडसेट में काम आने वाले कलपुर्जों की खरीद में भी हेराफेरी की है. इसके अलावा इन कंपनियों द्वारा 1961 के तहत निर्धारित नियामक आदेश का अनुपालन भी नहीं किया गया है. ऐसे में इन पर 1000 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. 

अभी जानकारी के लिए बता दें कि 21 दिसंबर को आयकर विभाग ने देश के 11 राज्यों में रेड मारी थी. कई चीनी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. तब कहा गया था कि टैक्स चोरी को लेकर ये कार्रवाई की गई है. किसी भी कंपनी का नाम तो सामने नहीं आया था, लेकिन आरोप गंभीर लगे थे. अब फिर जब दो चीनी कंपनियों को लेकर ये दावे किए जा रहे हैं तो उनके नाम को छिपाया गया है.

Advertisement

जांच में ये भी सामने आया है कि कुछ चीनी कंपनियां तो सिर्फ इसलिए स्थापित कर दी गई हैं जिससे खर्च को बढ़ाया जा सके और फंड से बाहर निकलने में मदद मिल जाए. इस सब के अलावा जिन कंपनियों पर ये कार्रवाई हुई है उन्होंने पूछताछ में बताया है कि उनकी तरफ से भारत में भारी निवेश किया गया है. लेकिन आयकर विभाग के मुताबिक इन कंपनियों का निवेश भी संदेहास्पद है और जो निवेश कर रहे हैं उन पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »