इंदौर: बहन की लव मैरिज से नाराज दो भाइयों ने जीजा को सरेराह चाकुओं से गोद डाला

रविवार को पत्नी के दोनों भाई समीर को इस बहाने बाहर ले गए कि उसे वो दुकान दिखानी है जहां उसके लिए वो काम खोल कर देने की सोच रहे हैं. डिस्ट्रिक्ट कलेक्टरेट से थोड़ी दूरी पर दोनों भाइयों ने समीर पर कई बार चाकुओं से वार किए और फिर वहां से भाग गए.  

Advertisement
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर) पुलिस मामले की जांच कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर)

हेमेंद्र शर्मा

  • भोपाल ,
  • 01 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST
  • DC दफ्तर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
  • पति की मौत से सदमे में पत्नी
  • बहन की लव मैरिज से नाराज थे दोनों भाई

इंदौर के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ऑफिस से महज 200 मीटर की दूरी पर रविवार शाम को एक युवक को चाकुओं से गोद कर मार डाला गया. मरने वाले की पहचान 21 साल के समीर खान के तौर पर हुई है जो देवास का रहने वाला था. राओजी बाजार पुलिस स्टेशन के तहत हुई इस घटना में समीर खान पर दो भाइयों ने चाकू से 30 से ज्यादा वार किए. बताया जा रहा है कि हमलावरों की बहन के साथ समीर खान दो महीने पहले गायब हो गया था और फिर अहमदाबाद जाकर उससे शादी कर ली थी.  

Advertisement

पुलिस के मुताबिक समीर खान रविवार को पहली बार अपनी पत्नी के साथ उसके मायके आया था.  शहर एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया, समीर इंदौर में अपनी पत्नी के पिता की दुकान पर काम करता था और इस परिवार का दूर का रिश्तेदार लगता था. रविवार को पत्नी के दोनों भाई समीर को इस बहाने बाहर ले गए कि उसे वो दुकान दिखानी है जहां उसके लिए वो काम खोल कर देने की सोच रहे हैं. डिस्ट्रिक्ट कलेक्टरेट से थोड़ी दूरी पर दोनों भाइयों ने समीर पर कई बार चाकुओं से वार किए और फिर वहां से भाग गए.  

समीर खान.

इस घटना के कुछ चश्मदीदों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समीर को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन वो अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था. समीर पर हमला करने वाले भाइयों की पहचान 24 साल के वकार और 22 साल के अयाज के तौर पर हुई है.

Advertisement

पुलिस हत्या का केस दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने समीर की पत्नी के घरवालों के बयान दर्ज किए हैं. लेकिन सदमे में होने की वजह से समीर की पत्नी का अभी बयान नहीं लिया जा सका है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »