Champaran: स्वास्थ्य विभाग का हेड क्लर्क ले रहा था 50 हजार रुपए की रिश्वत, हुआ गिरफ्तार

बिहार में पश्चिम चंपारण में सिविल सर्जन कार्यालय के हेड क्लर्क द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. निगरानी टीम ने हेड क्लर्क को पचास हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. निगरानी ने बताया कि समीर सान्याल को आवंटन में कुल 32 लाख रुपए मिलने थे.

Advertisement
50 हजार की रिश्वत लेता क्लर्क गिरफ्तार (फोटो आजतक) 50 हजार की रिश्वत लेता क्लर्क गिरफ्तार (फोटो आजतक)

aajtak.in

  • चंपारण,
  • 15 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 12:21 AM IST
  • हेड क्लर्क रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार
  • रिश्वत के 32 लाख रुपये मिलने थे
  • सिविल सर्जन कार्यालय में छापेमारी

बिहार में पश्चिम चंपारण में सिविल सर्जन कार्यालय के हेड क्लर्क द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. निगरानी टीम ने हेड क्लर्क को पचास हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. निगरानी ने ये कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाले समीर सान्याल की शिकायत पर किया है.

दरअसल समीर सान्याल लोक सेवा संस्थान नाम से एनजीओ चलाता है. जो अस्पताल में साफ-सफाई का काम देखती है. समीर सान्याल की संस्था आउटसोर्सिंग के तहत साफ-सफाई का काम देखती है. उसी पैसे के आवंटन के बदले क्लर्क उससे लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था.

Advertisement

हेड क्लर्क को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

निगरानी ने बताया कि समीर सान्याल को आवंटन में कुल 32 लाख रुपए मिलने थे. जिसमें कार्यालय का हेड क्लर्क पैसे के आवंटन के बदले अपने हिस्से की रकम मांग रहा था. जिसकी शिकायत संवेदक समीर सान्याल ने मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी कार्यालय में किया था.

देखें: आजतक LIVE TV

आवंटन में कुल 32 लाख रुपए मिलने थे

निगरानी विभाग की टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय में छापेमारी किया. जिसमें क्लर्क को पचास हजार रुपए रंगे हाथ रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार क्लर्क का मेडिकल चेकअप कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

(इनपुट- रमेंद्र कुमार गौतम)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »