ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, जालौन में महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

जालौन पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया अवैध संबंध के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था. इस मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है.

Advertisement
पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार (फोटो-आजतक) पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार (फोटो-आजतक)

मोहम्मद अलीम सिद्दीकी

  • जालौन,
  • 11 मई 2022,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST
  • अवैध संबंध के चलते हुई थी हत्या
  • हत्या के बाद शव को नाले में फेंका
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंधों के चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था. गला दबाकर हत्या की गई थी फिर शव को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था. 

Advertisement

यह मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर कुदारी का है, जहां 3 मई को नाले में एक युवक का शव मिला था. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे शक की सुई पत्नी की तरफ घूमती गई. इस दौरान पुलिस को आरोपियों के फरार होने की सूचना मिली. तुरंत ही दबिश देते हुए पुलिस ने हीरापुरा जगनेवा मोड़ के पास से महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया. अभी भी एक अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. 

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने मिलकर गला दबाया फिर हाथ पैर बांधकर शव को गाड़ी में डालकर मालंगा नाले में फेंक दिया. इस हत्या में प्रेमी का भाई भी शामिल था, जिसकी तलाश की जा रही है.

वहीं, एसपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को 3 मई के दिन मोहनपुर कुदारी में एक नाले में शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस ने जब बॉडी को नाले से बाहर निकाला तो देखा कि शव को पत्थरों से बांधा गया था ताकि वह ऊपर ना आ सके. बॉडी को निकालने के बाद उसकी शिनाख्त की गई तो मृतक की पहचान गांव कुसमुरा थाना आटा के निवासी के तौर पर हुई.  

Advertisement

परिजनों के तहरीर पर जालौन कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी एवं उसके मौसेरा भाई ने हत्या कर लाश को नाले में फेंक दिया था. जिसमें पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  हत्या की वजह प्रेम प्रसंग सामने आया है.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »