महाराष्ट्र: बीजेपी के पूर्व नगरसेवक पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मुंबई में डोंबिवली मनपा के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व नगरसेवक संदीप गायकर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. कल्याण की एक महिला ने यह शिकायत दर्ज कराई है. 

Advertisement
महाराष्ट्र पुलिस महाराष्ट्र पुलिस

मिथिलेश गुप्ता

  • मुंबई,
  • 17 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:45 AM IST
  • पूर्व नगरसेवक पर छेड़छाड़ का आरोप
  • पुलिस ने शुरू की मामले में जांच

मुंबई में डोंबिवली मनपा के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व नगरसेवक संदीप गायकर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. कल्याण की एक महिला ने यह शिकायत दर्ज कराई है. 

इस मामले में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यदि किसी ने गलती की है तो उसकी कानून के अनुसार उचित जांच होनी चाहिए.

Advertisement
शिकायत दर्ज

बीजेपी नगरसेवक संदीप गायकर पर सोशल मीडिया के जरिए अश्लील मैसेज भेजने और महिला को धमकाने का आरोप लगा है. बाजारपेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर मामले की जांच पुलिस कर रही हैं. 

नागपुर में रेप पीड़िता ने की आत्महत्या

वहीं, एक अन्य मामले में महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाबालिग रेप पीड़िता ने आत्महत्या कर ली. कुछ दिन पहले ही आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया था, तब से ही पीड़िता उदास थी. पुलिस को पीड़िता के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. बता दें कि पूरी घटना नागपुर के जरीपटका इलाके की है, जहां एक 16 साल की लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी कर अपनी जान दे दी. लड़की के साथ जून में रेप हुआ था.

लड़की अपने पिता, भाई और सौतेली मां के साथ रहती थी. पुलिस के मुताबिक, इसी साल 1 जून को सौतेली मां का रिश्तेदार विकास भुजाडे उसे भगा कर ले गया था. लड़की कई दिनों से गायब थी, इसलिए शुरुआत में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया. लेकिन एक महीने बाद 6 जुलाई को नागपुर पुलिस ने पीड़िता और आरोपी को बेंगलुरु में ढूंढ निकाला था.

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »