'मैंने कृतिका को मार डाला', डॉक्टर पत्नी को एनेस्थीसिया देकर मारने वाले पति की गर्लफ्रेंड संग चैट में अहम खुलासे

बेंगलुरु में कृतिका रेड्डी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी पति महेंद्र रेड्डी के मोबाइल से मिले चैट्स ने साजिश और सबूत मिटाने की कोशिश उजागर की है. आरोप है कि उसने एनेस्थीसिया की ओवरडोज देकर हत्या की. जांच में कबूलनामे जैसा मैसेज और लाखों डिजिटल फाइलों की जांच से केस मजबूत हुआ है. सत्र न्यायालय ने गंभीर आरोपों के चलते आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

Advertisement
पति ने पत्नी को एनेस्थीसिया का ओवरडोज दिया और जान ले ली. Photo ITG पति ने पत्नी को एनेस्थीसिया का ओवरडोज दिया और जान ले ली. Photo ITG

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

बेंगलुरु में डॉक्टर कृतिका रेड्डी की सनसनीखेज हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों को आरोपी पति महेंद्र रेड्डी के मोबाइल से ऐसे चैट मिले हैं, जो हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की साजिश की ओर इशारा करते हैं. जांच के अनुसार, महेंद्र रेड्डी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को एनेस्थीसिया की ओवरडोज देकर मौत के घाट उतार दिया और इसे प्राकृतिक मौत दिखाने की कोशिश की. अपनी मेडिकल जानकारी का इस्तेमाल कर उसने इस अपराध को छिपाने की योजना बनाई थी.

Advertisement

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजकर कहा कि वह पुलिस के सामने उनके रिश्ते को केवल दोस्ती बताए और किसी भी तरह का संपर्क फिलहाल न रखे. अधिकारियों का मानना है कि यह गवाहों को प्रभावित करने और जांच में बाधा डालने की कोशिश थी.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जांच में एक ऐसा मैसेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ने खुद स्वीकार किया है, 'मैंने कृतिका को मार डाला…मैं जेल जाऊंगा.' पुलिस के अनुसार, यह मैसेज मामले में अहम सबूत के तौर पर शामिल किया गया है.

10.34 लाख से ज्यादा डिजिटल फाइलों की जांच
फॉरेंसिक टीम ने जब्त डिवाइस से 10.34 लाख से ज्यादा डिजिटल फाइलों की जांच की है. इसमें सैकड़ों चैट रिकॉर्ड, फाइनेंशियल लेन-देन और डिलीट किए गए मैसेज भी शामिल हैं. जांच एजेंसियों का कहना है कि इस डिजिटल ट्रेल ने आरोपी की गतिविधियों और कॉन्टेक्ट्स को स्पष्ट करने में बड़ी भूमिका निभाई है.

Advertisement

जमानत याचिका खारिज
इस बीच सत्र न्यायालय ने महेंद्र रेड्डी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. अदालत ने कहा कि आरोप गंभीर हैं और उपलब्ध साक्ष्य मजबूत हैं, ऐसे में इस स्तर पर राहत देना उचित नहीं होगा. इस मामले में सामने आए नए खुलासों के बाद जांच और तेज हो गई है और आने वाले दिनों में और अहम तथ्य सामने आने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »