गाजियाबादः मोबाइल को लेकर हो गया विवाद तो युवक को पीट-पीटकर मार डाला

गाजियाबाद (Ghaziabad) के साहिबाबाद इलाके में एक युवक का कुछ लोगों से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के साथ जमकर मारपीट की गई. युवक को उसके परिजन तुरंत अस्पताल ले गए. अस्पताल में दो दिन तक इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है.

Advertisement
मोबाइल को लेकर हो गया विवाद तो युवक को पीट-पीटकर मार डाला. मोबाइल को लेकर हो गया विवाद तो युवक को पीट-पीटकर मार डाला.

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 24 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST
  • गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके की घटना
  • 2 दिन अस्पताल में रहने के बाद तोड़ा दम

गाजियाबाद (Ghaziabad) के थाना साहिबाबाद इलाके में एक युवक की मोबाइल को लेकर हुए विवाद में इतनी पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई. घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला की है. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बीती 19 मार्च को काके अरोड़ा नाम का युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर लौटा था. घर के सामने काके अरोड़ा का मोबाइल को लेकर आपस में ही विवाद हो गया. इसके बाद काके अरोड़ा के भाई ने सबको शांत कराते हुए उन लड़कों को वहां से भगा दिया.

Advertisement

अगले दिन उनमें से कई लड़के इकट्ठा होकर आए और सभी ने मिलकर काके अरोड़ा को घेरकर पीटना शुरू कर दिया. जैसे तैसे काके अरोड़ा वहां से बचकर अपने घर पहुंचा. इसके बाद परिजन उसे गाजियाबाद के जिला अस्पताल ले गए फिर वहां से उसे निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में दो दिन इलाज के बाद हो गई मौत

अस्पताल में 2 दिन इलाज के बाद काके अरोड़ा की हालत खराब होने लगी और उसकी मौत हो गई. काके अरोड़ा की उम्र लगभग 30 ,साल थी. वह पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, काके अरोड़ा के साथ 20 मार्च को मारपीट की गई थी. इसके बाद अस्पताल ले जाया गया था. काके अरोड़ा के परिजन ने मामला दर्ज कराया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »