ट्वीट कर फैलाई थी मुंबई में बम विस्फोट की अफवाह, आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

ट्वीट के बाद पुलिस ने बम दस्ते के साथ सभी मल्टीप्लेक्स की जांच की और पाया कि ये ट्वीट फेक था. इस फेक सूचना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से फैलाया जा रहा था. इसके बाद ट्वीट को डिलीट करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी बनवारी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी बनवारी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 09 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST
  • 22 जनवरी को आरोपी ने किया था ट्वीट
  • मुंबई पुलिस और कमिश्नर को किया था टैग
  • साइबर क्राइम थाने की टीम ने आरोपी को पकड़ा

मुंबई पुलिस के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन की टीम ने हरियाणा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने मल्टीप्लेक्स में बम विस्फोट के बारे में ट्वीट किया था. आरोपी ने मुंबई और पालघर के मल्टीप्लेक्स में सात स्थानों पर बम विस्फोट की योजना के बारे में ट्वीट किया था.

पुलिस के मुताबिक 22 जनवरी को 'कमांडो सिंह' नामक एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया गया था कि मलाड, अंधेरी और वसई में मल्टीप्लेक्स में सात स्थानों पर बम विस्फोट हुए, जहां फिल्म मैडम मुख्यमंत्री चल रही थी. आरोपी ने ट्वीट में मुंबई पुलिस और पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया था.

Advertisement

इस ट्वीट के बाद पुलिस ने बम दस्ते के साथ सभी मल्टीप्लेक्स की जांच की और पाया कि ये ट्वीट फेक था. इस फेक सूचना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से फैलाया जा रहा था. इसके बाद ट्वीट को डिलीट करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. फिर पुलिस ने ट्विटर के अधिकारियों की मदद से हरियाणा के एक शख्स को ट्रेस किया. 

फिर साइबर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने उसे ट्रैक किया और गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान बनवारी सिंह के रूप में की गई है. उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »