शिकागो: सिरफिरे ने अंधाधुंध फायरिंग में सात लोगों को मारी गोली, पुलिस ने किया ढेर

शिकागो के पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन के मुताबिक 32 वर्षीय जैसन नाइटेंगल ने पहले शिकागो विश्वविद्यालय के 30 वर्षीय एक छात्र को सिर में गोली मारी फिर एक अपार्टमेंट में जाकर वहां तैनात 46 वर्षीय गार्ड को गोली मार दी. यह शख्स यहीं नहीं रुका इसके बाद इसने एक महिला को भी गोली मार दी. 77 वर्षीय इस महिला की हालत गंभीर है.

Advertisement
शिकागो क्षेत्र में हमलावर ने अलग-अलग इलाकों में जाकर सात लोगों को गोली मार दी. (सांकेतिक फोटो) शिकागो क्षेत्र में हमलावर ने अलग-अलग इलाकों में जाकर सात लोगों को गोली मार दी. (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:38 AM IST
  • इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है
  • पुलिस ने पार्किंग एरिया में शख्स को मार गिराया

अमेरिका के शिकागो शहर में एक सिरफिरे ने लगातार अलग-अलग जगहों पर फायरिंग करते हुए सात लोगों को गोली मार दी. इनमें से तीन की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने मुठभेड़ में इस शख्स को मार गिराया. हत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आ पाई है. जांच में इसका पता लगाया जा रहा है.

Advertisement

शिकागो के पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन के मुताबिक 32 वर्षीय जैसन नाइटेंगल ने पहले शिकागो विश्वविद्यालय के 30 वर्षीय एक छात्र को सिर में गोली मारी फिर एक अपार्टमेंट में जाकर वहां तैनात 46 वर्षीय गार्ड को गोली मार दी. यह शख्स यहीं नहीं रुका इसके बाद इसने एक महिला को भी गोली मार दी. 77 वर्षीय इस महिला की हालत गंभीर है.

महिला को गोली मारने के बाद नाइटेंगल ने बंदूक के दम पर एक शख्स से उसकी कार छीन ली और एक दुकान में घुस गया. यहां उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिससे एक 20 साल के व्यक्ति की मौत हो गई और 81 वर्षीय एक महिला घायल हो गई. इसके बाद नाइटेंगल ने दुकान के बाहर कार में बैठी एक 15 साल की लड़की पर भी गोली चला दी.

यह लड़की अपनी मां के साथ जा रही थी. गोली लगने से इस लड़की की मां की हालत भी गंभीर है. गोली चलाने के बाद नाइटेंगल वापस स्टोर में घुसा और बंदूक के दम पर स्टोर लूटने की बात कही और लोगों को डराने लगा. यहां घटना की जांच कर रही पुलिस पर भी उसने गोलियां चलाईं. हालांकि इस बार कोई घायल नहीं हुआ. दुकान से निकलने के बाद शख्स आईएचओपी रेस्त्रां पहुंचा और एक महिला के सिर में गोली मार दी. रेस्त्रां से निकलने के बाद शख्स को पुलिस ने पार्किंग क्षेत्र में घेर लिया जिसके बाद वह मुठभेड़ में मारा गया.

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »