अमेरिका में अब कोरोना पीड़ितों को दी जाएगी रेमेडिसविर, मिली मंजूरी

अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति में ही इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति दी थी. अब तक यह गंभीर कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों को ही दी जा रही थी.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST
  • कोरोना पीड़ितों को दी जाएगी रेमेडिसविर
  • अमेरिकी नियामक ने दी रेमेडिसविर को मंजूरी
  • वेक्लेरी नाम से इस दवा को बेचेगी कंपनी

अमेरिका ने अपने देश में कोरोना पीड़ित मरीजों पर एंटीवायरल ड्रग रेमेडिसविर के इस्तेमाल को अनुमति दे दी है. अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को अब यह दवा दी जा सकेगी.

ड्रगमेकर कंपनी गिलियड साइंसेज ने कहा कि नियामकों ने  COVID ​​-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के लिए प्रायोगिक एंटीवायरल ड्रग रेमेडिसविर का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है.

Advertisement

इससे पहले अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति में ही इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति दी थी. अब तक यह गंभीर कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों को ही दिया जा रहा था. कैलिफ़ोर्निया की कंपनी गिलियड ने 10 अगस्त को रेमेडिसविर की औपचारिक मंजूरी के लिए आवेदन किया था. अब इसे ब्रांड नाम वेक्लेरी के तहत बेचा जाएगा.

गिलियड ने एक बयान में कहा कि यह आपातकालीन उपयोग की सुविधा का विस्तार है. अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर हाल के संघीय अध्ययन के परिणामों पर यह आधारित था. इसमें गंभीरता के विभिन्न स्तर को देखते हुए यह फैसला लिया गया.

गिलियड के अध्ययन में पाया गया कि कोरोना वायरस की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों में, रेमेडिसविर इस्तेमाल के बाद पांच दिन के उपचार में सुधार होने की संभावना 65% अधिक थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »