कोरोना वायरस से जंग में चीन की तुलना में कहां खड़ा है भारत?

चीन के आंकड़े अधिकतर हुबेई प्रांत से जुड़े हैं जो महामारी का इपिसेंटर रहा है. अकेले वुहान शहर से ही 50,339 केस और 3,869 मौतें रिपोर्ट हुईं. भारत के प्रांत की बात की जाए तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं.

Advertisement
भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस (फोटो- PTI) भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस (फोटो- PTI)

aajtak.in

  • चेन्नई ,
  • 16 मई 2020,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

  • भारत में पिछले दो हफ्ते से हर दिन करीब 100 मौतें
  • चीन में पिछले दो हफ्ते में कोरोना से एक भी मौत नहीं

भारत ने कुल Covid-19 के पुष्ट केसों की संख्या में चीन को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि भारत में चीन की तुलना में कम मौतें हुई हैं. चीन अपनी सीमाओं के भीतर महामारी पर कामयाबी से काबू पाने के बाद अब नए संक्रमणों में थोड़ी बढ़ोतरी देख रहा है. जबकि भारत अभी भी वक्र को समतल करने से कुछ दूरी पर है.

Advertisement

चीन ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर केसों के पहले बैच का ऐलान किया था. चीन के पूर्वी हिस्से में वुहान शहर में न्यूमोनिया जैसी बीमारी सामने आने के बाद ऐसा किया गया था. जनवरी में चीन में तेजी से केस बढ़े. फरवरी के मध्य तक चीन का वक्र समतल हो गया था. मई में हर दिन चीन में सिंगल डिजिट में ही नए केस सामने आए.

भारत में चीन की तुलना में कम मौतें

मौजूदा स्थिति में चीन और भारत के केसों की संख्या समान होने के बावजूद भारत में चीन की तुलना में कहीं कम मौतें हुई हैं, लेकिन चीन में पिछले दो हफ्ते में महामारी की वजह से एक भी मौत नहीं हुई है. हालांकि भारत में पिछले दो हफ्ते से हर दिन करीब 100 मौतें रिपोर्ट हो रही हैं. इससे डर है कि जल्दी भारत का मौतों का आंकड़ा चीन के करीब पहुंच सकता है.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

चीन के आंकड़े अधिकतर हुबेई प्रांत से जुड़े हैं जो महामारी का इपिसेंटर रहा है. अकेले वुहान शहर से ही 50,339 केस और 3,869 मौतें रिपोर्ट हुईं. भारत के प्रांत की बात की जाए तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं लेकिन इनकी संख्या चीन के हुबेई प्रांत की तुलना में आधी से भी कम है. वहीं महाराष्ट्र में हुबेई की तुलना में मौतें करीब एक चौथाई रिपोर्ट हुई हैं. लेकिन हुबेई के आंकड़ों पर जहां अब ब्रेक लग गया है वहीं महाराष्ट्र के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं.

ईरान और तुर्की भारत से ठीक आगे

शुक्रवार को आंकड़ों में बदलाव के साथ भारत सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में 11 वें स्थान पर पहुंच गया. ईरान और तुर्की भारत से अब ठीक आगे हैं. लेकिन इन दोनों देशों में केसों के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो गई है. ऐसे में भारत जल्दी ही केसों की संख्या में ईरान और तुर्की से भी आगे निकल सकता है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

मौजूदा स्थिति में केसों की सबसे ज्यादा संख्या वाले 11 देशों में भारत, रूस और ब्राजील 1 मई के बाद हर दिन सबसे ज्यादा नए केसों की बढ़ोतरी देख रहे हैं. वहीं यूरोप और उत्तरी अमेरिका में केसों में बढ़ोतरी आखिरकार धीमी हो गई है. ऐसे में भारत, रूस और ब्राजील नए ग्लोबल हॉटस्पॉट्स के तौर पर आकार ले रहे हैं.

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement