भारत बायोटेक की Covaxin ने पार किया एक और पड़ाव, फेज 3 ट्रायल की मिली मंजूरी

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक को कोरोना की वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की इजाजत दे दी है. गहन चर्चा और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर समिति ने तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति दी है.

Advertisement
Covaxin ने पार किया एक और पड़ाव (फाइल फोटो) Covaxin ने पार किया एक और पड़ाव (फाइल फोटो)

मिलन शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST
  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने फेज 3 ट्रायल की अनुमति
  • गहन चर्चा और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मिली मंजूरी
  • मामूली बदलाव के साथ ट्रायल 3 शुरू करने की मंजूरी मिली

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक को कोरोना की वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की इजाजत दे दी है. गहन चर्चा और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर समिति ने तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति दी है. बता दें कि भारत बायोटेक इंडियन कंपनी है जो Covaxin के नाम से कोरोना की वैक्सीन पर काम कर रही है. भारत बायोटेक वैक्सीन का निर्माण इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ मिलकर कर रही है.

Advertisement

बीते हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी थी कि भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल जल्द शुरू होगा. वहीं, अब कंपनी को इसकी इजाजत मिल गई है. हालांकि मामूली बदलाव के साथ ट्रायल 3 शुरू करने की मंजूरी मिली है. 

बता दें कि कोवैक्सीन अभी एक निष्क्रिय वैक्सीन है. इसे इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में SARS-CoV-2 वायरस से निकाला गया है. भारत बायोटेक ने कहा है कि वो Covaxin में एक ऐसी दवा को मिलाएगा, जिससे इस प्रतिरोधक क्षमता और मजबूत और इससे लंबे समय तक इम्युनिटी मिलेगी.

देखें: आजतक LIVE TV 

वैक्सीन में Alhydroxiquim-II को मिलाया जाएगा

इसके लिए भारत बायोटैक इस वैक्सीन में Alhydroxiquim-II को मिलाने जा रही है. Alhydroxiquim-II इस वैक्सीन में सहायक का काम करेगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को और भी बढ़ा देगी. 

Advertisement

भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्ण इला ने कहा कि ऐसे सहायक तत्वों की ज्यादा जरूरत है जो वैक्सीन एंटीजन के प्रति ज्यादा एंटीबॉडी रिस्पॉन्स पैदा कर सके, इसकी वजह से पैथोजिंस से लंबे समय तक सुरक्षा मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि वायरोवैक्स के साथ हमारी साझेदारी भारत बायोटेक की सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन विकसित करने की हमारे समपर्ण का नतीजा है, ताकि इससे लंबे समय तक इम्युनिटी मिल सके. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement