यूरोप लॉकडाउन की ओर, फ्रांस में कर्फ्यू, भारत में अनलॉक...जानें- कोरोना कैसे दे रहा संकेत

यूरोप से चिंता करने वाली खबर सामने आई है. यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस की दूसरी वेव शुरू हो गई है जो कुछ जगहों पर पहले से भी खतरनाक है. इसी वजह से कुछ देशों में लॉकडाउन की वापसी हुई है तो फ्रांस में कर्फ्यू के हालात बन गए हैं.

Advertisement
यूरोप में लौटी कोरोना की दूसरी वेव (PTI) यूरोप में लौटी कोरोना की दूसरी वेव (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST
  • यूरोप में लौटी कोरोना वायरस की दूसरी वेव
  • फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड में हालात बेकाबू
  • भारत में जारी है अनलॉक की प्रक्रिया

कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी है. भारत में भी अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कोरोना के केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस सबके बीच यूरोप से चिंता करने वाली खबर सामने आई है. यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस की दूसरी वेव शुरू हो गई है जो कुछ जगहों पर पहले से भी खतरनाक है. इसी वजह से कुछ देशों में लॉकडाउन की वापसी हुई है तो फ्रांस में कर्फ्यू के हालात बन गए हैं. ऐसे में दुनिया के एक छोर पर लॉकडाउन फिर लौट रहा है तो भारत में अनलॉक हो रहा है. ऐसे में कोरोना कैसे संकेत दे रहा है, एक बार समझिए.. 

Advertisement

यूरोप में कोरोना की दूसरी वेव का कहर
चीन के बाद शुरुआत में कोरोना ने यूरोप में ही अपना असर दिखाया था, लेकिन उसके बाद ये अमेरिका होते हुए एशिया में फैल गया. यूरोप के कई देश जिनमें फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी शामिल हैं, उन्होंने अपने देशों से कोरोना के प्रतिबंध हटा दिए थे और वापस जिंदगी पटरी पर लौट आई थी. लेकिन पिछले दस दिनों में तस्वीर पूरी तरह बदल गई. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में यूरोप में कोरोना के कारण अबतक की कुल 16 फीसदी मौतें दर्ज हुई हैं जो डराने वाला है. इनमें फ्रांस, जर्मनी ऐसे देश हैं जहां सबसे अधिक संख्या में कोरोना के नए मामले आ रहे हैं. 

देखें: आजतक LIVE TV

फिर लौटा लॉकडाउन और कर्फ्यू का वक्त
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण यूरोपीय देशों में फिर से कर्फ्यू लौट आया है. फ्रांस में अब रात को नौ बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. हालांकि, अभी ये पेरिस और आसपास के कुछ शहरों तक सीमित रहेगा. जबकि अन्य आठ मेट्रो शहरों में भी सख्ती को बढ़ाया गया है. फ्रांस ने मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा की है. फ्रांस के अलावा जर्मनी ने फिर से हेल्थ सर्विस को अलर्ट पर रखा है और अस्पतालों में कोविड स्पेशल वार्ड बनाने को कहा है. इन दो देशों के अलावा इंग्लैंड, चेक रिपब्लिक और अन्य कुछ देशों में केस बढ़े हैं. WHO के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में यूरोप में रोज एक लाख मामले सामने आए हैं.

Advertisement

भारत में अब सबकुछ हो रहा है अनलॉक
एक तरफ यूरोप फिर से लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है तो भारत में अब अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है. 15 अक्टूबर से ही अनलॉक के तहत सिनेमा हॉल और अन्य कुछ स्थानों को खोल दिया गया है. हालांकि, अभी भी कुछ राज्यों ने सख्ती बरती है और कंटेनमेंट ज़ोन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है. लेकिन अब जब त्योहारों का सीज़न आ रहा है, तब भारत की चिंता बढ़ रही है. बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक कैंपेन की शुरुआत की थी, जिसमें लोगों से त्योहारों के समय सतर्कता बरतने की अपील की गई थी. कुछ जगहों पर त्योहारों के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक जारी है, हालांकि अधिकतर जगहों पर सख्त नियमों के साथ मंजूरी दी गई है. 

भारत में अब 70 दिन में दोगुने हो रहे केस (सोर्स: PIB)

भारत में लगातार घट रहे हैं कोरोना के केस
देश में कोरोना केस की संख्या में हर रोज कमी दिखाई दे रही है जो एक अच्छा संकेत देती हुई दिख रही है. साथ ही अब देश में कोरोना के केस डबल होने का वक्त भी 70 दिन को पार कर गया है, जबकि अगस्त में यही संख्या 25 दिनों तक थी. अगर नए केस की भी बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में 67,708 नए मामले दर्ज किए गए, पिछले कुछ दिनों से नए केस की संख्या 70 हजार से कम ही है. जबकि एक वक्त पर ये आंकड़ा हर रोज 1 लाख के करीब था. देश में अब कुल केस की संख्या 73 लाख को पार कर गई है, जबकि एक्टिव केस सिर्फ आठ लाख के करीब हैं. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »