देश में कोरोना के 2827 नए केस आए, 24 संक्रमितों ने तोड़ा दम

Corona in India: पिछले कुछ दिनों से देश में 2.5 हजार से 3.5 हजार के बीच कोरोना के नए मामले रोजाना आ रहे हैं. हालांकि, एक्टिव केसों में बढ़ोतरी के बाद अब कमी दर्ज होना शुरू हो गई है. आज देश में कल के मुकाबले 2.4 फीसदी कम केस आए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST
  • कल के मुकाबले 2.4 फीसदी कम केस आए
  • पिछले 24 घंटे में 427 एक्टिव केस कम हुए

Corona in India: देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों तक आंकड़े बढ़ने के बाद आज आंकड़ों में कमी देखी गई है. गुरुवार को देश में कोरोना के 2827 नए केस आए हैं. वहीं, 24 संक्रमित लोगों की मौत हुई है. आज दर्ज किए गए केस कल के मुकाबले 2.4 फीसदी कम हैं.

देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 31 लाख 13 हजार 413 केस दर्ज किए गए हैं. वहीं, संक्रमण के चलते देश में 5 लाख 24 हजार 181 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 427 एक्टिव केस कम हो गए हैं. देश में इस वक्त 19,067 एक्टिव केस हैं. 

Advertisement

भारत की रिकवरी दर इस वक्त 98.74 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में 3,230 कोरोना संक्रमित बीमारी से रिकवर हुए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 4 करोड़ 25 लाख 70 हजार 165 हो गई है.

इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा केस

पिछले 24 घंटे में जिन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना केस मिले हैं. उनमें 970 मामलों के साथ दिल्ली पहले नंबर पर है. वहीं, केरल में 489 मामले मिले है और वह दूसरे नंबर पर है. इसके साथ ही हरियाणा में 383 केस मिले हैं और राज्य तीसरे नंबर पर है. वहीं, 221 मामलों के साथ महाराष्ट्र चौथे नंबर पर है. 169 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश पांचवे नंबर पर है. नए मामलों में से 78.96 फीसदी इन 5 राज्यों में ही सामने आए हैं. अकेले दिल्ली में कुल मामलों के 34.31 फीसदी केस मिले हैं.

Advertisement

24 घंटे में लगे 14 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज

वैक्सीन की स्थिति के बारे में बात करें तो अब तक देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 14 लाख 85 हजार 292 वैक्सीन डोज लगाए गए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक 1 अरब 90 करोड़ 83 लाख 96 हजार 788 वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »