दिल्ली में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 7830 केस

दिल्ली में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या साढ़े चार लाख के पार हो गई है. कुल आंकड़ा 4,51,382 पर पहुंच गया है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 83 लोगों की जान गई है.

Advertisement
दिल्ली में खतरनाक हुआ कोरोना (फाइल फोटो) दिल्ली में खतरनाक हुआ कोरोना (फाइल फोटो)

मिलन शर्मा / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 11 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST
  • कोरोना-प्रदूषण के डबल अटैक से जूझ रही है दिल्ली
  • कोरोना से दिल्ली में अब तक 7143 लोगों की मौत

देश की राजधानी प्रदूषण और कोरोना के डबल अटैक से जूझ रही है. दिल्ली में हवा के जहरीले होने के साथ ही कोरोना के मामले भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. रोजाना दर्ज होने वाले कोरोना मामलों के साथ-साथ मौत के बढ़ते मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों में 7830 केस सामने आए हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड है.

Advertisement

दरअसल, इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या साढ़े चार लाख के पार हो गई है. कुल आंकड़ा 4,51,382 पर पहुंच गया है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 83 लोगों की जान गई है. दिल्ली में अब कुल मौत की संख्या 7143 हो गई है.

कोरोना को मात देने वालों की बात करें तो दिल्ली में चार लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी. पिछले 24 घंटे में 6157 मरीज ठीक हुए. फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 41385 है. संक्रमण दर 13.26 फीसदी है तो रिकवरी दर 89.24 फीसदी है. होम आइसोलेशन में  24,178 मरीज हैं.

बता दें कि, आंकड़ों पर नजर डालें तो मौत के मामले जून में सबसे अधिक दर्ज हुए थे. जून में दिल्ली कोरोना की गंभीर चपेट में थी, तब एक समय संक्रमण दर 30 फीसदी पर पहुंच गई थी. वहीं, मौत की दर 7 फीसदी को पार कर गई थी. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

मौत के बढ़ते मामलों पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में एक दिन का आंकड़ा देखना सही नहीं होगा, हालांकि एक मौत भी दुखद है. दिल्ली में डेथ रेट 1.59 फीसदी है, जो देश के डेथ रेट से थोड़ा ही ज्यादा है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »