वैक्सीन पर UN-WHO तक भारत से खुश, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी नहींः संबित पात्रा

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार मीडिया से बातचीत में कहा कि वैक्सीन आने के बाद 2 प्रजाति बहुत परेशान हैं. एक कोरोना वायरस और दूसरा कांग्रेस पार्टी बहुत परेशान है.

Advertisement
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (ANI) बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (ANI)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST
  • कांग्रेस और सपा की तीखी प्रतिक्रिया आई थी
  • अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है
  • पात्रा बोले- विपक्ष को हिंदुस्तान पर भरोसा नहीं

लंबे वक्त से कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच देश में दो वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है, लेकिन इस पर सियासत भी जमकर हो रही है. वैक्सीन पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है. 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार मीडिया से बातचीत में कहा कि वैक्सीन आने के बाद 2 प्रजाति बहुत परेशान हैं. एक कोरोना वायरस और दूसरा कांग्रेस पार्टी. हमने समय-समय पर कांग्रेस को म्युटेंट वैरायटी में बदलते देखा है, एक से बढ़कर एक भयंकर रूप कांग्रेस धारण करती रहती है. 

Advertisement

संबित पात्रा ने कहा कि देश में इस समय वैक्सीन को लेकर जिस प्रकार की राजनीति हो रही है, उससे दुखद और कष्टदायक कुछ नहीं हो सकता. UN, WHO तक भारत से खुश हैं, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी नहीं. विपक्ष ऐसे विषय रख रहा है, जिससे वैक्सीन का ये अविष्कार छोटा साबित हो सके.

हिंदुस्तान पर भरोसा नहीं है?

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ये बात कही है कि कांग्रेस और विपक्षी जो इस पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए, कि वो इस प्रकार का व्यवहार क्यों करते हैं. संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा. वैक्सीन क्या बीजेपी की है? इन्हें हिंदुस्तान पर भरोसा नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »