ब्रिटेन से लौटने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर करें क्वारनटीन, CM उद्धव की मांग

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पीएम मोदी से एक अनुरोध करने वाले हैं. जिसके तहत  वैसे यात्री जो ब्रिटेन से लौट रहे हैं, उन्हें देश के अन्य अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर क्वारनटीन करने की मांग की जाएगी. 

Advertisement
केंद्र सरकार से सीएम उद्धव करेंगे अनुरोध (फाइल फोटो) केंद्र सरकार से सीएम उद्धव करेंगे अनुरोध (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 04 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST
  • ब्रिटेन से लौटने वाली यात्रियों पर महाराष्ट्र सरकार सख्त
  • केंद्र सरकार से एयरपोर्ट पर करेंगे क्वारनटीन करने की मांग
  • सीएम उद्धव ठाकरे जल्द करेंगे अनुरोध

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार की जा रही है, इधर भारत में भी कोविशील्ड और कोवैक्सीन नाम की दो वैक्सीनों के आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति दे दी गई है, लेकिन कोरोना वायरस के दूसरी स्ट्रेन ने भारत में भी फैलना शुरू कर दिया. भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले मामलों की संख्या 38 हो गई है. वहीं महाराष्ट्र में नए स्ट्रेन के आठ मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार सख्ती करने पर विचार कर रही है. 

Advertisement

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पीएम मोदी से एक अनुरोध करने वाले हैं. जिसके तहत  वैसे यात्री जो ब्रिटेन से लौट रहे हैं, उन्हें देश के अन्य अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर क्वारनटीन करने की मांग की जाएगी. 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार को मालूम हुआ है कि प्रदेश में सख्त क्वारनटीन नियमों की वजह से कई यात्री जिन्हें मुंबई आना होता है वो दूसरे प्रदेश की फ्लाइट लेते हैं. बाद में वो मुंबई पहुंचते हैं. जिससे कि वो यहां के सख्त नियमों से बच सके. ऐसे में जरूरी है कि केंद्र सरकार ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों के क्वारनटीन की व्यवस्था एयरपोर्ट पर ही करे. 

देखें- आजतक LIVE TV

भारत में कोरोना के यूके स्ट्रेन मरीजों की संख्या हुई 38

भारत में कोरोना वायरस की यूके म्यूटेंट स्ट्रेन से संक्रमित कुल लोगों की संख्या अब 38 पहुंच चुकी है. इससे पहले यूके वेरिएंट के संक्रमित मरीजों की संख्या 29 थी. इन 38 मरीजों में से 10 बंगलुरु के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज में, 3 CCMB हैदराबाद में, 5 NIV पुणे में, 11 IGIB दिल्ली में, 8 NCDC दिल्ली में, और 1 कोलकाता के NCBG में पाए गए हैं. 

Advertisement

पिछले हफ्ते ही यूके वेरिएंट को ख्याल में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था, ''स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है साथ ही राज्यों को भी निगरानी रखने के लिए लगातार सलाह दी जा रही है.''

आपको बता दें कि अभी तक यूके वेरिएंट का संक्रमण डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर जैसे देशों में पहुंच चुका है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 33,000 यात्री 25 नवंबर से 23 दिसंबर की मध्यरात्रि के बीच यूके से विभिन्न भारतीय हवाई अड्डों पर पहुंचे हैं, उन सभी यात्रियों को ट्रैक किया जा रहा है, उनके टेस्ट लिए जा रहे हैं.

यूके में फैले इस वायरस को देखते हुए भारत सरकार ने यूके से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया था, जो जल्द ही फिर से शुरू होने वाली है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »