इंडिगो एयरलाइंस के अब तक 14 यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव, नहीं था कोई लक्षण

इंडिगो की ओर से कहा गया कि फ्लाइट में अन्य यात्रियों की तरह संक्रमित यात्री ने फेस मास्क, फेस शील्ड और गलव्स जैसे सभी एहतियाती कदम उठाए थे.

Advertisement
फाइल फोटो-पीटीआई फाइल फोटो-पीटीआई

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

  • देश में 25 मई से फिर घरेलू उड़ाने शुरू हो गई हैं
  • बेंगलुरु-कोयम्बटूर फ्लाइट में 6 पॉजिटिव निकले

कोरोना संकट के बीच देश में 25 मई से फिर घरेलू उड़ाने शुरू हो गई हैं. इस बीच फ्लाइट लेने वाले कई यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो में अब तक यात्रा करने वाले करीब 14 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन यात्रियों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे थे.

Advertisement

इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 26 मई को दिल्ली से जम्मू (6E 955) की यात्रा करने वाले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. वहीं 27 मई को बेंगलुरु से कोयम्बटूर (EE 6992) जाने वाले 6 लोग कोरोना संक्रमित निकले. इसके अलावा 27 मई को दिल्ली से कोयम्बटूर (6E 908) की यात्रा करने वाले 2 यात्री कोरोना संक्रमित मिले थे. वहीं चेन्नई से कोयम्बटूर, इंदौर से दिल्ली और बेंगलुरु से मदुरै की फ्लाइट में एक-एक मामला सामने आया है.

इंडिगो की ओर से कहा गया कि फ्लाइट में अन्य यात्रियों की तरह संक्रमित यात्री ने फेस मास्क, फेस शील्ड और गलव्स जैसे सभी एहतियाती कदम उठाए थे. हमारे सभी विमानों को नियमित रूप से एक मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सैनिटाइज किया जाता है और उड़ानों को प्रोटोकॉल के मुताबिक तुरंत कीटाणुरहित कर दिया जाता है.

Advertisement

आगे जारी बयान में कहा गया कि फ्लाइट के ऑपरेटिंग क्रू को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है. हम अपने यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार अन्य यात्रियों को सूचित करने की प्रक्रिया में हैं.

बरती जा रही सावधानी

कोरोना संक्रमण को देखते हुए एयरपोर्ट पर जरूरी सावधानियां भी बरती जा रही हैं. लोगों को मास्क, फेस शील्ड, हैंड सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने को कहा जा रहा है. एयरपोर्ट पर ऐसी सावधानियां भी बरती जा रही हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कम से कम हो, फिर भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »