शनिवार को वाराणसी से दिल्ली के बीच देश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत कर दी गई. यह ट्रेन यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जो रात के सफर को बेहद ही आरामदायक बना देगी. अभी तक इसकी बुकिंग शुरू नहीं की गई थी और किराये की भी डिटेल सामने नहीं आई थी, लेकिन अब स्टेशन वाइज किराये की लिस्ट सामने आ चुकी है और बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
हाई-स्पीड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन की गई भारत की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रीमियम ट्रेन ज्यादा से ज्यादा 180 kmph की स्पीड पकड़ सकती है. हालांकि, वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर यह 130 Kmph से 160 kmph तक की स्पीड चलेगी. नॉर्थ रेलवे जोन इसको ऑपरेट और मेटेन करेगा.
कब से नियमित चलेगी वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत?
रेल मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन संख्या 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सोमवार (2 नवंबर, 2026) से अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी. वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (27421) शुक्रवार को छोड़कर हफ़्ते के सभी दिन चलेगी, जबकि नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (27422) शनिवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी.
कहां-कहां रुकेगी वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत?
वाराणसी और नई दिल्ली के बीच अपनी यात्रा के दौरान, यह नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चार रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. इन चार स्टेशनों में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद शामिल है.
वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग
वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर टिकट को दो तरीकों ऑनलाइन और ऑफलाइन से किया जा सकता है. ऑनलाइन बुकिंग के लिए, यात्री IRCTC वेबसाइट या रेल कनेक्ट और रेलवन ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. ऑफलाइन बुकिंग के लिए, यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर पर जाना होगा.
वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का किराया
ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिसमें तीन क्लास की सुविधा होगी. थर्ड AC, सेकंड AC और फर्स्ट AC. वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टिकट किराया थर्ड AC (3A) के लिए 1,915 रुपये, सेकंड AC (2A) के लिए 2,470 रुपये और फर्स्ट AC (1A) के लिए 3,030 रुपये है.
स्टेशन वाइज वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत का किराया
वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत की सुविधाएं
आजतक बिजनेस डेस्क