How To Become Crorepati: करोड़पति बना देगा 15x5x5 फॉर्मूला, इस पोस्ट ऑफिस स्कीम का समझ लें गणित

Crorepati Saving Formula: करोड़पति बनने का सपना पूरा करने के लिए आपको सिर्फ नियमित बचत ही नहीं, बल्कि उसे निवेश करने के लिए एक शानदार फॉर्मूले की भी जरूरत है और पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम ये कमाल कर सकती है.

Advertisement
पोस्ट ऑफिस की स्कीम करेगी करोड़पति बनने का सपना पूरा. (Photo: ITG) पोस्ट ऑफिस की स्कीम करेगी करोड़पति बनने का सपना पूरा. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

पोस्ट ऑफिस की स्कीम में छोटा-छोटा निवेश करके मोटा फंड जुटाया जा सकता है और इसमें रिस्क भी जीरो होता है. इनमें एक योजना है पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम यानी Post Office PPF Scheme, जो आपके करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकती है, लेकिन इसके लिए आपको 15X5X5 के फॉर्मूले पर काम करना होगा, इसके तहत पैसे लगाने पर आपके पास 1 करोड़ ज्यादा का फंड हो सकता है.  आइए विस्तार से जानते हैं ये करोड़पति सेविंग फॉर्मूला काम कैसे करता है? 

Advertisement

ब्याज धुआंधार, ट्रिपल छूट वाली स्कीम 
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्कीम्स को 'Zero Risk' सेविंग स्कीम्स इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इनमें किए गए हर छोटे बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. बात पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम (PPF Scheme) के फायदों की करें, तो जहां सरकार की ओर से इस स्कीम में 7.1 फीसदी का धांसू ब्याज दिया जाता है, तो वहीं इसमें किए गए निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक के टैक्स छूट क्लेम किया जा सकता है. यही नहीं यह EEE (छूट-छूट-छूट) दावा करती है, जिसका सीधा मतलब है कि आपके द्वारा स्कीम में किया गया योगदान और कमाई सभी Tax Free है.

500 रुपये से भी निवेश की शुरुआत
PPF Scheme के लिए मैच्‍योरिटी पीरियड 15 साल का होता है, लेकिन आप इसे पांच-पांच साल के लिए दो बार आगे भी बढ़ा सकते हैं और इसके जरिए ज्यादा लाभ कमा सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि करोड़पति बनाने वाली इस स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है, वहीं अधिकतम निवेश की लिमिट एक वित्तीय वर्ष में 1.50 लाख रुपये है. 

Advertisement

क्या है 15X5X5 फॉर्मूला?
अब बताते हैं उस फॉर्मूले की जो आपको इस पोस्ट ऑफिस स्कीम के जरिए करोड़पति बना सकता है. दरअसल, PPF 15X5X5 फॉर्मूला मैच्योरिटी पीरियड से जुड़ा हुआ है. इसमें आपको अधिकतम लिमिट की निवेश राशि को 15 साल की मैच्योरिटी पीरियड तक लगाना होगा है और इसके बाद दो बार एक्सटेंशन लेना होता है यानी 5-5 साल के लिए अपने निवेश को आगे बढ़ाना होता है. यानी 25 साल तक इन्वेस्टमेंट करना होगा और फिर आपके पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जमा हो जाएगा.  

ये है करोड़पति बनने का पूरा गणित
Post Office PPF Scheme में करोड़पति बनने का पूरा गणित देखें, तो आप 1.5 लाख रुपये निवेश 15 साल तक करते हैं, तो मैच्योरिटी तक आपका जमा 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज समेत आपका फंड 40,68,209 रुपये होगा. वहीं आप दो एक्सटेंशन लेकर निवेश को 25 साल तक चलाते हैं, तो फिर आपकी जमा राशि 27.50 लाख रुपये होगी और आपका फंड बढ़कर 1,03,08,015 रुपये हो जाएगा यानी आप करोड़पति बन चुके होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »