APY Scheme: 9 करोड़ लोगों को भरोसा... इस स्कीम में पेंशन की गारंटी, मौज में कटेगा बुढ़ापा

Sarkari Pension Scheme: सरकार द्वारा इस गारंटीड पेंशन स्कीम की शुरुआत 9 मई 2015 को की गई थी और बीते अप्रैल 2026 महीने तक इसके सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा 9 करोड़ के पार निकल गया.

Advertisement
9 करोड़ लोगों इस सरकारी पेंशन स्कीम से जुड़ चुके. (Photo: GettyImage) 9 करोड़ लोगों इस सरकारी पेंशन स्कीम से जुड़ चुके. (Photo: GettyImage)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करता है और उसे ऐसी जगह पर निवेश करना चाहता है, ताकि रिटायरमेंट के बाद मोटा फंड इकठ्ठा हो सके या फिर नियमित आय पक्की हो जाए. बुढ़ापे में पैसों की नौ टेंशन रहे और किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े. इस लिहाज से सरकार की अटल पेंशन योजना पॉपुलैरिटी में टॉप पर है. अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है, तो फिर इस स्कीम में निवेश करके आप रिटायमेंट के बाद अपनी पेंशन पक्की कर सकते हैं.

Advertisement

9 करोड़ लोगों को इस स्कीम पर भरोसा
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित इस सरकारी स्कीम का सब्सक्राइबर बेस लगातार बढ़ता जा रहा है. साल 2015 में शुरू की गई इस स्कीम से बीते 21 अप्रैल 2026 तक 9 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं. इस पेंशन स्कीम में निवेश के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि ध्यान रहे कि ये योजना उन लोगों के लिए नहीं है, तो आयकर दाता हैं या रह चुके हैं. 

ऐसे में अगर अगर आप युवा हैं, और आपकी उम्र अभी 40 साल से कम है, तो अभी से बुढ़ापे के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करना अच्छा रहेगा. इस स्कीम में निवेश पर हर महीने एक निश्चित राशि पेंशन के तौर पर मिलती रहेगी, जिससे दैनिक खर्चों के लिए किसी पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं होगी. 

Advertisement

APY स्कीम की तीन खास बातें
Post Office APY Scheme को ' संपूर्ण सुरक्षा कवच' मुहैया कराने वाली स्कीम भी कहा जाता है. दरअसल, इसमें तीन बड़े बेनेफिट्स शामिल हैं. पहला 60 वर्ष की आयु होने के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक गारंटीड पेंशन पक्की, दूसरा यूजर की मृत्यु के बाद पति/पत्नी को तय पेंशन मिलेगी और तीसरा दोनों की मृत्यु के बाद 60 वर्ष की आयु तक जमा राशि नॉमिनी को वापस कर दी जाएगी. 

रोज 7 रुपये की सेविंग, ₹5000 पेंशन पक्की
अटल पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन का कैलकुलेशन देखें, तो अगर आपकी उम्र 18 साल है और इस स्कीम में खाता खुलवाकर आप हर रोज सिर्फ 7 रुपये की बचत करते हैं. तो फिर महीने का ये 210 रुपये हो जाता है. इतने निवेश पर 5,000 रुपये महीने पेंशन उठाई जा सकती है. वहीं अगर 60 की उम्र के बाद सिर्फ 1000 रुपये मंथली पेंशन चाहिए, तो इसके लिए हर महीने महज 42 रुपये की बचत ही काफी है. अटल पेंशन योजना से जुड़कर पति-पत्नी दोनों 10 हजार रुपये महीने तक पेंशन उठा सकते हैं.

60 साल के होते ही पेंशन चालू
इस योजना के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना जरूरी होता है. उम्र 60 साल होते ही आपको हर महीने पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है. स्कीम की खास बात ये भी है कि अगर निवेशक 60 साल की उम्र से पहले अपनी राशि की निकासी चाहते हैं तो कुछ परिस्थितियों में यह संभव है. 

Advertisement

Atal Pension Yojana Account खुलवाने के लिए आपके पास बैंक (Bank) या फिर पोस्ट ऑफिस (Post Office) में खाता होना जरूरी है. आधार कार्ड (Aadhaar Card) और एक्टिव मोबाइल नंबर की मदद से खाता खुलवाया जा सकता है. इस स्कीम में पैसा जमा कराने के लिए मासिक, तिमाही और छमाही की सुविधा मिलती है. साथ ही ऑटो डेबिट की सुविधा मिलती है.

Tax छूट का लाभ भी मिलेगा
अटल पेंशन योजना में किए जाने वाले निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के तहत टैक्स बेनेफिट्स भी मिलता है. यानी डबल फायदा, आप पेंशन पाने के साथ-साथ टैक्स भी बचा सकते हैं. इस स्‍कीम में निवेश कर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं. ये छूट आयकर की धारा 80C के अंतर्गत मिलती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »