40 देश... तेल-LPG के लिए एक के भरोसे नहीं भारत, सरकार ने बताया PLAN-B, होर्मुज पर भी आया बयान

संसद में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जिस 'स्टेट ऑफ होर्मुज' को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, कि इस रूट के बाधित होने से देश में तेल-गैस की भारी किल्लत हो जाएगी, ऐसी कोई बात नहीं है, तनाव की वजह से होर्मुज रूट से करीब 20 फीसदी तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है.

Advertisement
तेल-गैस संकट पर संसद में सरकार का बयान. (Photo: ITG) तेल-गैस संकट पर संसद में सरकार का बयान. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

रसोई गैस की देश में कोई किल्लत नहीं है, इसलिए देश की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है. गुरुवार को संसद में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने तेल और गैस की स्थिति को लेकर एक-एक बात बताई. 

उन्होंने सबसे पहले कहा कि भारत सरकार की इस युद्ध के दौरान ऊपजे हालात पर पैनी नजर है, और फिलहाल देश में तेल और गैस को लेकर कोई संकट नहीं है. खासकर LPG को लेकर जो चिंता जताई जा रही है, लेकिन हकीकत में गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए देश के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि स्टेट ऑफ होर्मुज बाधित होने से बड़े संकट की बात कही जा रही है, विपक्ष ने भी सरकार से पूछा कि इस रूट के पूरी तरह से बाधित होने पर दूसरा क्या विकल्प है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए क्या सरकार की कोई तैयारी है? 

देश में तेल-गैस की कोई कमी नहीं 

इस सवाल के जवाब में देश को भरोसा दिलाते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में क्रूड की सप्लाई सुरक्षित है. जहां तक ग्लोबल टेंशन की बात है तो भारत केवल मिडिल ईस्ट के भरोसे ही नहीं है. इस समय देश करीब 40 देशों से क्रूड ऑयल ले रहा है, और कुछ देशों को छोड़कर बाकी जगहों से तेल की सप्लाई जारी है. हालात को देखते हुए भारत कनाडा, नॉर्वे और रूस से ज्यादा ईंधन ले रहा है, हर रोज LNG कार्गो भारत पहुंच रहे हैं. 

Advertisement

मंत्री ने कहा कि जिस 'स्टेट ऑफ होर्मुज' को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, कि इस रूट के बाधित होने से देश में तेल-गैस की भारी किल्लत हो जाएगी, ऐसी कोई बात नहीं है, तनाव की वजह से होर्मुज रूट से करीब 20 फीसदी तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसे पूरा करने के लिए देश दूसरे विकल्पों पर काम कर रहा है, भारत ने दूसरे देशों से तेल और गैस की खरीद बढ़ा दी है और कई कार्गो रास्ते में हैं. 

समय पर सिलेंडर की डिलीवरी

उन्होंने कहा कि देश में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं हो दी जाएगी, फिलहाल सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य है. घरेलू LPG सिलेंडर की औसत डिलीवरी 2.5 दिन में हो रही है, इसलिए लोगों को जल्दबाजी में बुकिंग करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने साफ कहा है कि पैनिक बुकिंग से स्थिति खराब हो सकती है.

संसद में सरकार ने बताया कि देश के हर जिले में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घरेलू रसोई गैस की सप्लाई को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाए, ताकि घरों में गैस की कमी न हो. इस कड़ी में रिफाइनरी को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, वे LPG उत्पादन अधिकतम करें, ताकि घरेलू बाजार में कमी न आए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement