Gold-Silver Rate: ये क्या? खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, फिर 15 मिनट में पलटी बाजी

Gold-Silver Rate में गुरुवार को कमोडिटी मार्केट ओपन होने के साथ ही तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जहां खुलने के साथ ही दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं, तो अगले ही पल ये तेज रफ्तार से भागती हुई नजर आईं.

Advertisement
सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ा उतार-चढ़ाव. (Photo: Reuters) सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ा उतार-चढ़ाव. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुएं खुलते ही धड़ाम हो गईं और चांदी की वायदा कीमत तो गिरते हुए 2.10 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई. यानी अपने हाई लेवल से करीब आधे दाम पर चांदी मिलने लगी. दूसरी ओर सोने की वायदा कीमत भी ओपनिंग के साथ फिसली. 

Advertisement

बुरी तरह टूटकर ओपन हुए सोना-चांदी की बाजी महज 15 मिनट में ही पूरी तरह पलटी नजर आई. दिन के निचले स्तर से चांदी करीह 5,000 रुपये उछल गई और 2.15 लाख रुपये पर पहुंच गई, जबकि सोना भी रेड जोन से ग्रीन जोन में आ गया. 

खुलते ही 2 लाख के करीब चांदी 
MCX पर चांदी का भाव देखें, तो गुरुवार को कमोडिटी मार्केट में वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी करीब 3000 रुपये की गिरावट लेकर 2.10 लाख रुपये पर आ गई. ये कीमती धातु जनवरी महीने में पहली बार 4 लाख के पार निकली थी और 4.20 लाख रुपये का हाई छुआ था, इस स्तर से चांदी आधे भाव पर मिलने लगी. 

फिर अचानक पकड़ ली रफ्तार 
चांदी का वायदा भाव गिरते हुए 2.10 लाख रुपये पर आने के कुछ मिनटों में ही इसकी चाल बदलने लगी. ये कीमती धातु रेड की जगह ग्रीन जोन में कारोबार करने लगी और खबर लिखे जाने तक 1 Kg Silver Price उछलकर 2,15,950 रुपये पर ट्रेड करता हुआ नजर आया. हालांकि, इस उतार-चढ़ाव के बावजूद चांदी की कीमत हफ्ते के चार कारोबारी दिनों में अब तक 17,000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है. 

Advertisement

Gold का भी सिल्वर जैसा हाल
चांदी की तरह ही सोने का भी हाल रहा और गिरावट के साथ खुलने के बाद अचानक इसकी कीमती पीली धातु की चाल भी बदल गई. एमसीएक्स पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना अपने पिछले बंद 1,41,270 की तुलना में गिरावट के साथ 1,40,543 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस स्तर तक टूटने के बाद MCX Gold Rate में भी अचानक तेज उछाल आ गया और ये 1,41,989 रुपये पर जा पहुंचा. 

चार दिन में इतना सस्ता सोना
इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. वायदा सोना का भाव देखें, तो बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन Yellow Metal Price 1,47,203 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था. वहीं वर्तमान प्राइस से तुलना करें, तो ये चार कारोबारी दिनों में अब तक 5,200 रुपये के आसपास सस्ता हो चुका है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने  एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »