सोना और चांदी की कीमतों में शु्क्रवार को बड़ी गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी की कीमत तेजी से गिरी है. सुबह के कारोबार के दौरान ही इन कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई थी, जो अभी भी जारी है. चांदी के दाम में आज करीब 8000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है.
वहीं सोने के दाम में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. एमसीएक्स पर 5 अगस्त फ्यूचर के लिए सोने की कीमत 1400 रुपये से ज्यादा टूटकर 1,57,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं 3 जुलाई फ्यूचर के लिए चांदी की कीमत करीब 8000 रुपये टूटकर 2,57,900 रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच गई थी.
सोने-चांदी में गिरावट ऐसे समय में देखी जा रही है, जब ग्लोबल स्तर पर तनाव बना हुआ है और कीमती धातुओं में मुनाफावसूली जारी है. आइए जानते हैं किन-किन वजहों से सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है.
बुलियन मार्केट में सोने और चांदी का भाव
इंडियन बुलियन मार्केट की वेबसाइट के मुताबिक, 4 जून की सुबह की तुलना में आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1400 रुपये कम होकर 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,238 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 1,15,643 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी के भाव में 4000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई है और यह 2,54,950 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.
क्यों आई सोने और चांदी के भाव में गिरावट?
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी में कमजोरी
सोने-चांदी की कीमतें COMEX और अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में भी गिरी हुई हैं. जिसका असर भारत के कमोडिटी मार्केट पर भी पड़ा है. इंटरनेशनल मार्केट में सोना 14 डॉलर प्रति औंस टूटकर 4,491.50 पर आ गया है. जबकि चांदी 1.2 डॉलर या 1.63 फीसदी टूटकर 72.745 डॉलर प्रति औंस पर है.
(नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क