Gold Rate: सस्ता हुआ या बढ़ गए सोने के दाम? जानिए हफ्तेभर में कितना बदला 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Jewellery बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोना यूज करते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क दर्ज होता है और 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है.

Advertisement
एक हफ्ते में सोने की कीमत में आया बड़ा बदलाव एक हफ्ते में सोने की कीमत में आया बड़ा बदलाव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

सोने की कीमतों (Gold Rate) में बीते कुछ महीनों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जहां जुलाई 2024 में पीली धातु के दाम बुंलंदियों पर पहुंचे, तो वहीं बजट 2024 पेश होने के बाद इसका भाव भरभराकर गिरा और अब एक बार फिर सोना नए शिखर पर पहुंच गया है. घरेलू मार्केट में ये फिर से 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल चुका है. दिवाली (Diwali 2024) से पहले सोने के दाम आसमान पर पहुंचते जा रहे हैं. आइए जानते हैं बीते एक हफ्ते में सोने का भाव कितना बदला...

Advertisement

MCX पर कितनी बदली सोने की कीमत?
सबसे पहले बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 दिसंबर की समाप्ति वाले फ्यूचर गोल्ड की कीमत के बारे में, तो बता दें कि MCX पर गोल्ड रेट बीते एक हफ्ते में तेजी से बढ़ा है और ये आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. बीते एक हफ्ते में एमसीएक्स पर सोने की कीमत में अंतर की बात करें, तो पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 11 अक्टूबर शुक्रवार को यहां 10 ग्राम सोना 76,307 रुपये का था, जो कि हफ्तेभर में ही अब 77,750 रुपये पर पहुंच चुका है. इस हिसाब से देखें को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर हफ्तेभर में 10 ग्राम Gold की कीमत में 1443 रुपये का उछाल आया है.

घरेलू मार्केट में भी बढ़ा Gold का दाम
अब बात करते हैं घरेलू मार्केट की, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एशोसिएशन की वेबसाइट (IBJA) के मुताबिक, बीते 11 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 76,000 रुपये के आस-पास था और 14 अक्टूबर को इसका भाव 76,001 रुपये प्रति 10 ग्राम तक स्थिर रहा था. 16 अक्टूबर को 10 ग्राम गोल्ड 76,553 रुपये पर पहुंच गया और इसके अगले दिन 17 अक्टूबर को ये 76,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं बात करें, 18 अक्टूबर शुक्रवार की, तो इसमें और भी तेजी आई, जिसके बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव घरेलू मार्केट में 77,410 रुपये पर पहुंच गया. 

Advertisement

क्वालिटी के हिसाब से गोल्ड रेट (IBJA के मुताबिक)

क्वालिटी सोने का भाव
24 कैरेट गोल्ड 77,410 रुपये/10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड 75,550 रुपये/10 ग्राम
20 कैरेट गोल्ड 68,890 रुपये/10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड 62,700 रुपये/10 ग्राम
14 कैरेट गोल्ड 49,930 रुपये/10 ग्राम

आईबीजेए की वेबसाइट पर मौजूद घरेलू मार्केट में सोने का ये दाम 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं. मेकिंग चार्ज अलग-अलग होते हैं और इसके चलते देश के तमाम शहरों में सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिलता है.

Budget के बाद टूटा था सोना
यहां ये जान लेना भी जरूरी है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बीते 23 जुलाई को संसद में मोदी 3.0 का बजट पेश करने के बाद अचानक सोने की कीमत में बड़ी गिरावट क्यों देखने को मिली थी? तो बता दें कि बजट में कई बदलावों का ऐलान हुआ था और इनमें से एक Gold-Silver से जुड़ा हुआ था. दरअसल, सरकार ने गोल्ड पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया और इसका असर बजट वाले दिन ही सोने के भाव में करीब 4000 रुपये की गिरावट के रूप में देखने को मिला था और ये गिरावट कई दिनों तक जारी रही थी.

Advertisement

ऐसे चेक करें Gold की शुद्धता
बता दें कि देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्यों के कर और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है. यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क दर्ज होता है. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »