EPFO On WhatsApp: सिर्फ एक क्लिक... व्‍हाट्सऐप पर मिलेगी PF की पूरी जानकारी, जानिए कैसे जुड़ें

अगर आप पीएफ से संबंधित कोई भी अपडेट जानना चाहते हैं तो अब आपके बस एक क्लिक पर पूरी जानकारी मिल सकती है. दरअसल, ईपीएफओ पिछले एक साल से अपना व्‍हाट्सऐप चैनल चला रहा है, जहां पर जुड़कर आप पूरी जानकारी पा सकते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे जुड़ सकते हैं...

Advertisement
ईपीएफओ का व्‍हाट्सऐप सर्विस. (Photo: ITG) ईपीएफओ का व्‍हाट्सऐप सर्विस. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों कर्मचारी सदस्य हैं. ऐसे में EPFO अपनी योजनाओं संबंधी जानकारी प्रोवाइड कराने के लिए तरह-तरह के माध्‍यमों का उपयोग करता है. सोशल मीडिया से लेकर वेबसाइट तक पर नए अपडेट की जानकारी देता है. 

साथ ही ईपीएफओ अपने विशाल ग्राहक आधार तक पहुंचने के लिए आधुनिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग कर रहा है. संगठन ने पिछले साल अपना व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया था. ईपीएफओ के एक ट्वीट के अनुसार, व्हाट्सएप चैनल लगातार बढ़ रहा है और इसके दो लाख सब्सक्राइबर हो चुके हैं.

Advertisement

हालांकि, ईपीएफओ के अधिकांश सदस्य अभी भी व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म से नहीं जुड़े हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि आप EPFO की योजनाओं के बारे में नियमित अपडेट पाने के लिए EPFO के व्हाट्सएप चैनल से कैसे जुड़ सकते है? साथ ही, यह भी जानें कि क्या आप EPFO के व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी पेंशन योजना और कर्मचारी जमा से जुड़ी बीमा (EDLI) योजना से संबंधित कार्यों को पूरा कर सकते हैं.

क्‍या-क्‍या मिल सकती है जानकारी? 
EPFO कर्मचारी PF, कर्मचारी पेंशन योजना और कर्मचारी जमा से जुड़ी बीमा योजना (EDLI) से संबंधित अपनी योजनाओं, पहलों, समयसीमाओं और फैसलों के बारे में जानकारी शेयर करता है. EPFO अपने सदस्‍यों की शिकायतों के निवारण के लिए आयोजित शिविरों के बारे में भी जानकारी दी है. 

यह जानकारी कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. ईपीएफओ का व्हाट्सएप चैनल अपने सदस्यों के साथ ट्यूटोरियल लिंक भी साझा करता है. इनमें यूट्यूब वीडियो शामिल हैं, जो ईपीएफ एडवांस विड्रॉल, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत भुगतान के बाद कंट्रीब्‍यूशन आदि की प्रक्रिया को समझाते हैं. 

Advertisement

EPFO के व्हाट्सएप चैनल से कैसे जुड़ें
आप इस लिंक पर क्लिक करके EPFO ​​के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ सकते हैं- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y

क्या आप यहां पर EPF, EPS और EDLI से संबंधित काम कर सकते हैं? 
नहीं! EPFO ​​का WhatsApp चैनल केवल जानकारी देता है. अपने EPF, EPS और EDLI से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए, आपको EPFO ​​पोर्टल या उमंग ऐप का उपयोग करना होगा. आप ऑफलाइन माध्यम से कार्यों को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय EPF कार्यालय भी जा सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »