नौकरीपेशा के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पीएफ खाता (PF Account) ओपन किया जाता है. इसमें हर महीने उसकी सैलरी का एक हिस्सा जमा होता है और उस सरकार की ओर से शानदार ब्याज दिया जाता है. फिलहाल ये 8.25 फीसदी है. इस जमा रकम को निकालना भी अब बेहद आसान हो गया है, ईपीएफओ ने ज्यादा सर्विस को ऑनलाइन कर दिया है.
अगर आप पीएफ का पैसा निकालने की तैयारी कर रहे हैं, तो चेक कर लें कि आपके ई-नॉमिनेशन पूरा कर दिया है. EPFO की ओर से करोड़ो पीएफ अकाउंट होल्डर्स को अपने खाते में नॉमिनी जोड़ने के लिए समय-समय पर अलर्ट भेजा जाता है. यहां जानने वाली बात ये है कि PF e-Nomination के साथ ई-साइन जरूरी होता है, इसके बिना नॉमिनेशनल प्रोसेस पूरा नहीं होता है.
पीएफ खाते से नॉमिनी जोड़ना जरूरी
PF e-Nomination करते समय अगर आप भी एक बड़ी गलती कर रहे हैं, तो फिर इसे तुरंत सुधार लें, क्योंकि ऐसा न करने पर आप ईपीएफओ की सर्विस का लाभ नहीं पाएंगे. EPFO ने सभी पीएफ खाताधारकों (Provident Fund Account Holders) को नॉमिनी जोड़ने के लिए कहा है. इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) या मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए संगठन समय-समय पर अलर्ट भी भेजता रहता है. ये बेहद जरूरी काम इसलिए भी है, क्योंकि नॉमिनी ऐड न होने की स्थिति में आप PF Account से पैसे नहीं निकाल सकेंगे.
ई-नॉमिनेशन करते समय रखें ये ध्यान
अगर आप e-Nomination कर रहे हैं, तो फिर कुछ खास बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है. EPFO की ओर से शेयर किए गए ताजा X Post में ये अलर्ट दिया गया है. ईपीएफओ ने लिखा है, 'कहीं आपने भी तो नहीं कर दी ये बड़ी गलती? ई-नॉमिनेशन, ई-साइन के बिना मान्य नहीं है, आज ही ये काम e-Sign के साथ पूरा करें.'
घर बैठे ऐसे जोड़े PF खाते में नॉमिनी
लेकिन, सिर्फ यहीं पर आपका काम खत्म नहीं होता है. जैसा कि ईपीएफओ ने अलर्ट किया है कि e-Sign के बिना ये काम अधूरा है. तो इसे पूरा करने के लिए आपको आधार नंबर (Aadhaar Card Number) और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत होती है.
PF खाते में नॉमिनी क्यों है जरूरी?
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ना इसलिए जरूरी है, क्योंकि अगर पीएफ मेंबर की मृत्यु हो जाती है और उसके खाते में नॉमिनी ऐड नहीं है, तो फैमिली को PF Claim में परेशानियों आ सकती है. नॉमिनी जोड़ने से पीएफ का पैसा सीधे उसी व्यक्ति को मिल जाता है. यही नहीं ई-नॉमिनेशनल के बिना पीएफ निकासी भी मुश्किल होती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप किसी आकस्मिक जरूरत के समय पीएफ खाते से बिना किसी परेशानी के पैसे निकाल सकें तो इसके लिए फटाफट ई-नॉमिनेशन कर लें.
दीपक चतुर्वेदी