लालकिले के नीचे से दौड़ेगी मेट्रो, हेरिटेज लाइन पर आज होगा ट्रायल

दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन पर ट्रायल बुधवार से शुरू होने वाला है. ये लाइन जामा मस्जिद और लालकिला होकर कश्मीरी गेट पहुंचेगी. दिल्ली में टूरिज्म के लिहाज से भी यह लाइन काफी अहम साबित होगी.

Advertisement
दिल्ली मेट्रो दिल्ली मेट्रो

केशव कुमार / कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन पर ट्रायल बुधवार से शुरू होने वाला है. ये लाइन जामा मस्जिद और लालकिला होकर कश्मीरी गेट पहुंचेगी. दिल्ली में टूरिज्म के लिहाज से भी यह लाइन काफी अहम साबित होगी.

टूरिज्म के लिहाज से बना है हेरिटेज लाइन
दिल्ली गेट, लालकिला और जामा मस्जिद जैसी जगहों से जुड़ी होने की वजह से ही इस लाइन को का नाम दिया गया है. दिल्ली मेट्रो की इस लाइन पर ट्रायल आईटीओ से कश्मीरी गेट तक शुरू होगा. आईटीओ तक फरीदाबाद लाइन पहले से ही ऑपरेशनल है और अब इस लाइन पर आगे यानी कश्मीरी गेट तक ट्रायल रन शुरू हो रहा है.

Advertisement

दो महीने तक चलेगा ट्रायल रन
इस ट्रायल रन के करीब दो महीने तक चलने की उम्मीद है. इसके बाद कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी से इस लाइन का निरीक्षण करवाया जाएगा. जब कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी हरी झंडी देंगे, तो इस लाइन पर मेट्रो का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा.

पूरी तरह से अंडरग्राउंड होगा ये सेक्शन
आईटीओ से कश्मीरी गेट तक शुरु होने वाला ये सेक्शन पूरी तरह से . इस लाइन को बनाने के लिए दरियागंज और चांदनी चौक जैसे इलाकों के नीचे से गहरी सुरंग खोदी गई है. मेट्रो ने सुरंग बनाने के लिए टीबीएम मशीनों का इस्तेमाल किया है, जिससे ऊपर की भीड़भाड़ भरी सड़कों पर टनल बनाने का कोई असर भी नहीं दिखा.

आईएसबीटी पर मुसाफिरों को मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा
आईटीओ से आगे हेरीटेज लाइन के तीन मुख्य मेट्रो स्टेशन होंगे. इसमें दिल्ली गेट, जामा मस्जिद और लाल किला स्टेशन शामिल हैं. इस लाइन के शुरू होने के बाद फरीदाबाद, बदरपुर सेंट्रल सेक्रेटेरिएट होते हुए ये लाइन सीधे से जुड़ जाएगी. यही नहीं आईएसबीटी पर मुसाफिरों को इंटरचेंज स्टेशन पर भी उपलब्ध होगा, जहां लोग दिलशाद गार्डन-रिठाला और गुडगांव लाइन लिए मेट्रो ट्रेन बदल सकेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »